
Kanpur: केस्को ठेकेदार के बेटा ने मार्निंग से लौट रही महिला से की थी लूट,गिरफ्तार
Kanpur News: कानपुर नजीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत मार्निंग वॉक से लौट रही महिला से चेन लूट की घटना का खुलासा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर कर दिया। पुलिस लुटेरे के पास से लूट का माल भी बरामद कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरोजनी नगर निवासी स्वाती सिंह बुधवार सुबह अपनी सास सर्वेश के साथ मोतीझील से मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रही थी। तभी गुरु नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास में नीले रंग की कार सवार स्वरूप नगर निवासी विराज शुक्ला उर्फ मृदुल ने उनकी चेन लूट ली थी।
पुलिस और क्राइम ब्रांच ने नगर निगम के आई.टी.एम. एस.कैमरों के साथ ही बाराजोड़ टोल प्लाजा के फुटेज चेक किए। जिसके आधार पर कार नंबर का पता चला। जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान जेके मंदिर नहरिया के पास से स्वरूप नगर निवासी केस्को के ठेकेदार सुबोध कुमार शुक्ला की इकलौते बेटे विराज शुक्ला उर्फ मृदुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए लुटेरे विराज शुक्ला ने बताया कि वह नशे का लती है। मॉर्निंग वाक के दौरान महिलाओं की रेकी कर वह घटना को अंजाम देता था।
Published on:
28 Apr 2023 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
