12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी 15 नई ई-बसें, 15 अगस्त से शुरू होगी सेवा

Kanpur Bus Service:15 अगस्त से कानपुर से लखनऊ और प्रयागराज के लिए 15 नई ई-बसें चलेंगी। आठ बसें लखनऊ और सात प्रयागराज रूट पर संचालित होंगी। किदवईनगर डिपो में चार्जिंग प्वाइंट तैयार किए जा रहे हैं। लखनऊ का किराया 186 रुपये होगा।
2 min read
Google source verification
Kanpur Prayagraj E-Bus

सांकेतिक फोटो

Kanpur E-Bus: स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर से लखनऊ और प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 15 अगस्त से दोनों रूटों पर 15 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी है। इनमें आठ ई-बसें कानपुर-लखनऊ और सात बसें कानपुर-प्रयागराज रूट पर संचालित होंगी। नई बसों के चलने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक परिवहन का विकल्प मिलेगा।

लखनऊ के लिए आठ, प्रयागराज के लिए सात ई-बसें

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की योजना के तहत झकरकटी बस अड्डे से विभिन्न रूटों पर पहले से डीजल और साधारण बसों का संचालन हो रहा है। अब लखनऊ और प्रयागराज रूट पर इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ रूट पर 35 मीटर लंबी 35 सीट वाली आठ ई-बसें चलेंगी। वहीं प्रयागराज रूट पर 12 मीटर लंबी 51 सीट वाली सात ई-बसें संचालित की जाएंगी।

किदवईनगर डिपो में तैयार हो रहे चार्जिंग प्वाइंट

ई-बसों के संचालन के लिए किदवईनगर डिपो में चार्जिंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। एक आधुनिक ई-बस की कीमत करीब 1.56 करोड़ रुपये बताई गई है। अनुबंध के आधार पर परिवहन निगम कार्यदायी संस्था को प्रति किलोमीटर करीब 2.72 रुपये की दर से भुगतान करेगा। चार्जिंग सुविधा तैयार होने के बाद बसों के संचालन की व्यवस्था और मजबूत होगी।

लखनऊ रूट पर 14 स्टॉपेज प्रस्तावित

कानपुर-लखनऊ रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 14 स्टॉपेज प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें आजाद चौराहा, शेखपुर, गंगतेश्वरी, उन्नाव बाईपास, दहीचौकी, अचलगंज, नवाबगंज उन्नाव, भल्ला फार्म, आसा खेड़ा, सोहरामऊ, बनी, बंथरा, गौरी बाजार, अवध हॉस्पिटल और आलमबाग शामिल हैं। रूट और यात्री किराये से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ई-बस में 186 रुपये में लखनऊ तक सफर

किदवईनगर डिपो के एआरएम संजय कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, कानपुर से लखनऊ तक ई-बस का किराया 186 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं साधारण रोडवेज बस का किराया 123 रुपये है। जनरथ तीन गुना दो सीट वाली बस का किराया 146 रुपये और दो गुना दो सीट वाली बस का किराया 159 रुपये है। प्रीमियम एसी बस का किराया भी 186 रुपये प्रति यात्री है।

डीजल बसों के साथ बढ़ेगा इलेक्ट्रिक बसों का नेटवर्क

कानपुर में झकरकटी बस अड्डे से अलग-अलग रूटों पर करीब 90 एसी और साधारण बसों का संचालन पहले से हो रहा है। अब लखनऊ और प्रयागराज के लिए ई-बसें जुड़ने से यात्रियों को सफर के नए विकल्प मिलेंगे। खास बात यह है कि स्वतंत्रता दिवस से शुरू होने वाली यह सेवा कानपुर को दो प्रमुख शहरों से जोड़ने वाले परिवहन नेटवर्क में इलेक्ट्रिक बसों की मौजूदगी बढ़ाएगी।