30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘प्रभु’ की लीला अपरंपार, एक ही ट्रेन का उद्घाटन 6 बार

यूपी में चुनाव नजदीक आ रहे हैं। तो पार्टियां अपने विकास कार्यों को लेकर सक्रीय होती जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ankur Singh

•

Updated: 8 Jul 2016, 1:16 PM IST

TRAIN

TRAIN

कानपुर।
यूपी में चुनाव नजदीक आ रहे हैं। तो पार्टियां अपने विकास कार्यों को लेकर सक्रीय होती जा रही है। कहना गलत नहीं होगा कि यूपी में मौसम मॉनसून के साथ-साथ चुनाव का भी है। शायद यही कारण है कि पार्टियां हर तरीके से वोटरों को लुभाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। हाल ही में रेलवे ने इलाहाबाद और कानपुर के बीच एक नई ट्रेन चलाई। यही नहीं ट्रेन को अब तक ६ बार ४ नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।


इस ट्रेन का नाम कानपुर-प्रयाग एक्सप्रेस है। नंबर है 14101 और 14102। ये ट्रेन प्रयाग स्टेशन से शाम 4.35 निकलती है और रात 9.50 पर कानपुर सेंट्रल पहुंचती है। टोटल 208 किलोमीटर के रास्ते में कई स्टेशन पड़ते हैं। जैसे उन्नाव, बीघापुर, रघुराज सिंह, डलमऊ, जलालपुर, ऊंचाहार, गढ़ी मानिकपुर, कुंडा हरनामगंज, लालगोपाल गंज और फाफामऊ। वहीं इन स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। लेकिन कहीं ज्यादा खुश तो वो नेता है जो इस ट्रेन का क्रेडिट ले रहे हैं।


चार जुलाई को कानपुर के सांसद और बीजेपी के बड़े नेता मुरली मनोहर जोशी ने इस ट्रेन का फीता काटा कर इसे हरी झंडी दिखाई। जिसके बाद अखबारों में उनकी फोटो भी छाप दी गई।


फिर पांच तारीख को उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने अपने साथी प्रियंक आर्य को भेजकर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखवाई। उसके बाद कौशांबी से बीजेपी सांसद विनोद सोनकर की बारी आई। तो उन्होंने ट्रेन को दुल्हन की सजाया और लालगोपालगंज स्टेशन पर जाकर उसका उद्घाटन किया।


हरि झंडी दिखाने की फेहरिस्त में यही खत्म नहीं हुई। अगला नंबर यूपी बीजेपी के सबसे बड़े नेताजी का था, यानि प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य। जो कि फूलपुर से सांसद हैं। जिसके बाद उन्होंने प्रयाग स्टेशन पहुंचकर ट्रेन का छठीं बार उद्घटान किया।