18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raj Kundra Case: कानपुर के अरविंद श्रीवास्तव सिंगापुर से संभालते हैं कुंद्रा का काम, पत्नी हर्षिता के खाते में आते थे करोड़ों रुपये

Kanpur resident Arvind Srivastava name in Raj Kundra Porn films case- पोर्नोग्राफी केस से जुड़े अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) केस में कानपुर से जुड़ी कड़ियां धीरे-धीरे खुलती जा रही हैं। राज कुंद्रा के विशेष व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ा शख्स अरविंद श्रीवास्तव (Arvind Srivastava) का नाम सामने आने के बाद कानपुर में छानबीन तेज हो गई है।

2 min read
Google source verification
Kanpur resident Arvind Srivastava name in Raj Kundra Porn films case

Kanpur resident Arvind Srivastava name in Raj Kundra Porn films case

कानपुर.Kanpur resident Arvind Srivastava name in Raj Kundra Porn films case. पोर्नोग्राफी केस से जुड़े अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) केस में कानपुर से जुड़ी कड़ियां धीरे-धीरे खुलती जा रही हैं। राज कुंद्रा के विशेष व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ा शख्स अरविंद श्रीवास्तव (Arvind Srivastava) का नाम सामने आने के बाद कानपुर में छानबीन तेज हो गई है। कानपुर के श्याम नगर का रहने वाले अरविंद श्रीवास्तव की गिरोह में अश्लीलता का बिजनस फलता फूलता रहा। कुछ ही दिनों के भीतर ही अरविंद की पत्नी हर्षिता करोड़पति बन गईं। राज कुंद्रा की कंपनी फ्लिज मूवीज की कमाई का हिस्सा हर्षिता के खाते में आता था। हर्षिता के बैंक खाते में 2.15 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। खातों की डिटेल्स से पता लगा है कि महज 100 दिनों में ही हर्षिता मालामाल हो गई। हर्षिता के साथ-साथ पैसे पिता नर्बदा प्रसाद श्रीवास्तव में भी ट्रांसफर किए जाते थे। बाद में यह पैसा दूसरे खाते में ट्रांसफर हो जाता था।

छह सालों से हो रही थी काली कमाई

बर्रा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हर्षिता श्रीवास्तव का खाता सीज हुआ है। इस खाते में दो करोड़ 32 लाख 45 हजार 222 रुपये जमा हैं। यह खाता वर्ष-2015 में खुला था। यानी छह वर्ष से ही चल रहा है। फ्लिज ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड ने 10 मई, 2019 को हर्षिता के खाते में 40 हजार ट्रांसफर किए। 19 सितंबर तक फ्लिज मूवीज ने 23 बार में 36.60 लाख भेजे। एक जून, 2020 को अरविंद ने पत्नी को सैलरी के नाम पर 4.80 लाख ट्रांसफर किए। इसके बाद पिछले साल 22 अक्टूबर को अरविंद ने 5100 रुपये का टेस्टिंग अमाउंट हर्षिता के खाते में भेजा। उसी दिन 5 लाख और ट्रांसफर किए। फरवरी 2021 के बाद से लेनदेन नहीं हुआ।

समझिये तीन अलग-अलग ग्रुप का काम

अरविंद श्रीवास्तव वर्तमान में सिंगापुर में है। वहीं पर रह कर यह राज कुंद्रा की कंपनी वियान प्रोडक्शन का काम संभालता है और ऐप के जरिए पोर्न फिल्मों की स्ट्रीमिंग के बिजनेस को आगे बढ़ाता है। राज कुंद्रा अपना पूरा बिजनेस तीन व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए संचालित करता है। उनमें से सबसे महत्वपूर्ण ग्रुप एचएस नाम से है। इसी ग्रुप से अरविंद श्रीवास्तव जुड़ा हुआ है। सबसे ज्यादा लेनदेन भी इन्ही के खाते से हुआ है। इसी ग्रुप से तय होता था कि पैसों का लेनदेन किस तरह से और किसके खातों में होना है। दूसरा ग्रुप एचएस टेक डाउन नाम से है। इस ग्रुप के जरिये कुंद्रा कंटेंट और कॉपीराइट पर चर्चा करता है। कोशिश होती थी कि हॉटशॉट्स पर जो पोर्न फिल्म अपलोड की जा रही है, उसका वीडियो या लिंक किसी दूसरी साइट पर न मिले। तीसरा ग्रुप एचएस टेक ऑपरेशन है। इसमें अभिनेता के चयन, उनकी कीमत, कहानी आदि पर चर्चा होती थी।

ये भी पढ़ें: Raj Kundra Case : इंजीनियर के हाथ है राज कुंद्रा के घिनौने कारोबार की डोर, 90 पोर्न फिल्मों में साझीदार है अरविंद

ये भी पढ़ें: Raj Kundra Case: जानें- कानपुर की हर्षिता श्रीवास्तव के बारे में, जिसके खाते में राज कुंद्रा की कंपनी भेजे रही थी करोड़ों रुपए