6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News: युवक ने महिला को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, वजह तलाश रही पुलिस !

Kanpur Crime: कानपुर में युवक ने महिला पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।  

less than 1 minute read
Google source verification
Kanpur News: युवक ने महिला को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, वजह तलाश रही पुलिस !

Kanpur News: युवक ने महिला को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, वजह तलाश रही पुलिस !

Kanpur Crime: कानपुर के थाना रावतपुर के अंतर्गत चाय की दुकान पर काम करने वाले युवक ने दुकान की मालकिन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वही घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बताते चलें कि रावतपुर के मसवानपुर नई बस्ती निवासी विवेक कुमार घर के पास चाय समोसे की दुकान चलाते हैं। विवेक के मुताबिक पिछले 2 माह से उनकी दुकान पर शिवा नाम का युवक काम कर रहा था। उनकी पत्नी ऋचा छोटे बेटे को कोचिंग ले जाने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान सुनसान जगह पर शिवा ने उनकी पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया।

घटना में गंभीर रूप से घायल रिचा जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद आरोपी शिवा मौके से भाग गया। वही घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची रिचा का एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां रिचा का इलाज चल रहा है। वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वही घटना को लेकर रावतपुर थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।