21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक टच करना युवक के लिए पड़ गया महंगा, ईंट पत्थर से कुचला, चौथे दिन हुई मौत

Kanpur Youth killed by crushing with brick कानपुर में एक युवक की लाठी-डंडों और ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। जिस घर में कोहराम मच गया। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।

2 min read
Google source verification
घटना की जानकारी देते परिजन

Kanpur Youth killed by crushing with brick‌ कानपुर में बाइक की टक्कर में हुए विवाद में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई जख्म इतने गहरे थे की चौथे दिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई घटना के बाद घर में कोहराम बच गया मृतक परिजनों का कहना है कि साजिश के तहत पिटाई की गई है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य की तलाश जारी है घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: अब रोबोट करेगा घुटना और कुल्हा प्रत्यारोपण, कम खर्च में होगा ऑपरेशन

उत्तर प्रदेश के कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नानकारी में हृदयविदारक घटना हुई। जब सुमित की लाठी डंडों और ईंट से कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मृतक परिजन आशीष ने बताया कि हमलावरों ने पहले घर पर मारपीट की। उसके बाद उसे उठा ले गए। जहां उसकी पिटाई की गई। बचाने गई चाचा को धमकी देकर भगा दिया गया। जब उन्हें जानकारी मिली तो मौके पर गए और सुमित को हैलेट में भर्ती कराया गया। जहां आज उसकी मौत हो गई।

पहले घर की रेकी की गई

आशीष ने बताया कि इसके पहले हमलावरों में शामिल गुड्डू घर आकर बताया था कि अब उन दोनों परिवारों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं है। हमने समझा दिया। तुम भी समझा दो। जिसे आशीष ने एक साजिश बताया। बोला गुड्डू घर की रेकी करने आया था। देखने आया था कि घर में कितने लोग हैं। हम लोगों के नौकरी जाने के बाद गुड्डू और उसके घर वालों ने हमला किया।

क्या कहते हैं कल्याणपुर अपर पुलिस आयुक्त?

इस संबंध में अपर पुलिस आयुक्त कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि 24 अप्रैल की रात में घटना हुई थी। सुमित के सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी थी। इस संबंध में कल्याणपुर थाना में संगत धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया था। सुमित की अस्पताल में आज मौत हो गई। मुख्य आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम में लगाई गई है। जांच की जा रही है।