28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन के अंदर लालू प्रसाद यादव की तबीयत हुई खराब, इमरजेंसी में पहुंचे डॉक्टर, हुआ चेकअप

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जांच में लालू यादव का ब्लड प्रेशर तो सही पाया गया लेकिन ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा हुआ था...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 1 May 2018, 8:35 AM IST

Lalu Prasad Yadav medical checkup in Kanpur Central Railway Station

ट्रेन के अंदर लालू प्रसाद यादव की तबीयत हुई खराब, इमर्जेंसी में पहुंचे डॉक्टर, हुआ चेकअप

कानपुर. कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात नई दिल्ली से रांची जा रहे पूर्व रेल मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य की जांच की गई। रेलवे डॉक्टरों की टीम ने लालू यादव का ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की। जांच में लालू यादव का ब्लड प्रेशर तो सही पाया गया लेकिन ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा हुआ था। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें राजधानी एक्सप्रेस में ही इंसुलिन दी।

दिल्ली से रांची किए गए हैं रेफर

दरअसल चारा घोटाला में सजा सुनाए जाने के बाद से ही लालू यादव बीमार चल रहे हैं। लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए नई दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स दिल्ली से उन्हें रांची एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को लालू यादव को नई दिल्ली से रांची राजधानी में बैठाकर रांची रवाना किया गया। लालू यादव की ट्रेन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरनी थी। जिसके चलते कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने से पहले ही वहां इंस्पेक्टर राजीव वर्मा की निगरानी में आरपीएफ जवान तैनात कर दिए गए थे।

स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा

रात करीब सवा नौ बजे राजधानी एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन रुकते ही रेलवे स्टेशन के गेट को ब्लॉक कर दिया गया और दूसरे गेट को आरपीएफ ने घेर लिया। लालू यादव राजधानी एक्सप्रेस के एच1 कोच में सवार थे। रेलवे स्टेशन पर केवल कानपुर के यात्रियों को ट्रेन से उतरने दिया गया और यहां से सवार होने वाले यात्रियों को ही अंदर जाने दिया गया। बाकी किसी को कोच के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। लालू के कोच के बाहर कड़ी सुरक्षा का पहला था।

बढ़ा था सुगर लेवल

जिसके बाद लोको अस्पताल के डॉक्टर रफीक और असिस्टेंट मीनाक्षी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम को आरपीएफ अपनी निगरानी में ट्रेन के अंदर लेकल गई। डॉ रफीक की टीम ने पहले लालू यादव का ब्लड प्रेशर और फिर शुगर लेवल की जांच की। इस दौरान लालू यादव के सहयोगी ने रांची में लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर से डॉक्टर रफीक की बात कराई। जांच में लालू यादव का ब्लड शुगर लेवल 202 पाया गया। जिसके बाद लालू के डॉक्टर ने फोन पर उन्हें 14 यूनिट इंसुलिन देने का सुझाव दिया। इसके बाद डॉक्टर रफीक की सहयोगी मीनाक्षी ने लालू यादव के पेट में इंसुलिन लगाई।

सफेट टी शर्ट में थे लालू यादव

लालू यादव ट्रेन में सफेद टी-शर्ट और सिर में गमछा बांधे हुए थे। लालू प्रसाद यादव की सिक्योरिटी बहुत सख्त थी। जानकारी के मुताबिक RPF महानिदेशक के निर्देश जारी किए थे कि लालू यादव से किसी को मिलने ना दिया जाए। खासकर मीडिया को ट्रेन के अंदर कतई ना जाने दिया जाए। इसीलिए ट्रेन पहुंचने से पहले ही आरपीएफ इंस्पेक्टर जवानों के साथ कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। ट्रेन रुकते ही आरपीएफ ने कोच के गेट को घेर लिया। कोच के अंदर डॉक्टरों के अलावा किसी को भी जाने नहीं दिया गया।