5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लूट की घटना में विदेशी महिला को रिमांड पर लिया गया, कोर्ट से मिली स्वीकृति

डकैती कोर्ट ने महिला का 14 दिनों का रिमांड स्वीकृत किया है।
2 min read
Google source verification
aropi

लूट की घटना में विदेशी महिला को रिमांड पर लिया गया, कोर्ट से मिली स्वीकृति

कानपुर देहात-जिले के रसूलाबाद में तीन दिन पूर्व आढ़त व्यापारी से नोट बदलने के बहाने रुपये छीनने के मामले में रसूलाबाद पुलिस ने ईरानी मूल की महिला व उसके अज्ञात साथियों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज किया है। डकैती कोर्ट ने महिला का 14 दिनों का रिमांड स्वीकृत किया है। वहीं महिला के पति व दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्त में आये आरोपियों ने पहले घटना से इनकार किया लेकिन बाद में कड़ाई से पूंछतांछ में सच्चाई खुलकर सामने आ गयी। फिलहाल महिला को रिमांड पर लिया गया है।

कानपुर देहात के रसूलाबाद की बेला रोड पर गल्ला कारोबारी भगवान सिंह जादौन से नोट बदलने के बहाने लूट की घटना हुई थी। इसमें बीते मंगलवार को विदेशी महिला के द्वारा व्यापारी को उलझाने के दौरान उसका साथी व्यापारी से 50 हजार रुपये की गड्डी छीनकर भाग गया था। इस पर आस पड़ोस के लोगों ने महिला को दबोच लिया था। बाद में एएसपी अनूप कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी राजाराम द्वारा उससे पूछताछ की गयी थी। इसके बाद एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि विदेशी महिला ने अपना नाम समीरा पत्नी उमद पता खरैच, तेहरान ईरान बताया।

महिला ने बताया था कि बच्चा न होने के कारण वह छह माह पूर्व इलाज कराने भारत आई थी। बाद में सारी कलई खुलकर सामने आ गयी। फिलहाल आढ़ती की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोपित विदेशी महिला को डकैती न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। एसपी ने बताया कि उसके पास से 300 अमेरिकन डॉलर भी बरामद हुए हैं। इंटेलीजेंस टीम ने भी विदेशी महिला से पूंछतांछ की है। पकड़े गए भारतीय साथी रविन्द्र ने पुलिस को बताया कि दिल्ली में उनके साथी ने विदेशी युवक को हिंदी ना आने की बात कहकर रसूलाबाद थाने भेजा था कि वह इनकी मदद कर दें।