
Weather update: आज बारिश वाला मौसम, तापमान में भी आएगी गिरावट, जाने मौसम का हाल
आज बारिश वाला मौसम है। बंगाल की खाड़ी में हो रही हलचल का असर दिखाई पड़ रहा है। मानसून की बारिश से धोखा मिलने के बाद खेती किसानी से लेकर हैंड पंप, समर्सिबल पर भी असर पड़ रहा था। लेकिन पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से जहां गर्मी से निजात मिली। वही सबमर्सिबल, हैंडपंप ने भी पानी देना शुरू कर दिया। भूगर्भीय जल का स्तर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज आंधी के साथ बारिश आने की संभावना है। बिजली भी चमकेगी। यही स्थिति उन्नाव की रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट के साथ आज का दिन बारिश वाला रहेगा। बीती रात और सुबह जमकर बारिश हुई।
सुबह से हो रही बारिश के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली। तापमान में भी काफी गिरावट दिखाई पड़ा। 25 से 27 डिग्री टेंपरेचर के बीच आंधी पानी की संभावना है। बादल भी गरजने की जानकारी मिल रही है। दोपहर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आंधी के साथ बारिश होगी। शाम को तापमान में और गिरावट होगी। आंधी के साथ बारिश आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें
कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह आंधी के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई थी। 25 से 27 डिग्री टेंपरेचर के बीच सुबह से ही बारिश हो रही है। हवा की रफ्तार लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से है। दोपहर में 28 डिग्री से 29 डिग्री के तापमान के बीच बारिश होने की संभावना है। यही स्थिति शाम को रहेगी। लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज होगा। बारिश से बीते दिनों रही उमस से लोगों को राहत मिलेगी। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे।
Published on:
21 Sept 2022 08:02 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
