
Medical college female doctor accused senior doctor कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में उसने बताया है कि पढ़ाई के नाम पर डॉक्टर कमरे में बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर कहने लगा कि वह शादी करेगा। अब शादी करने को कहने पर मारपीट करता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि डॉक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। घटना चकेरी थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के जीएसबीएम मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चकेरी थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि आर्थो के डॉक्टर अभिषेक भास्कर निवासी खुर्जा बुलंदशहर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पढ़ाई के बहाने कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। विरोध करने पर उसने शादी का वादा किया। बीते दो साल से डॉक्टर अभिषेक शारीरिक शोषण कर रहा है। लेकिन अब शादी के नाम से इनकार कर रहा है।
मुकदमा दर्ज
महिला डॉक्टर ने बताया कि अब शादी का दबाव बनाने पर मारपीट करता है। इसकी जानकारी अभिषेक के माता-पिता को भी है। जिसके कहने पर अभिषेक ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया। नंबर ब्लॉक कर दिया और भाग कर खुर्जा चला गया। चकेरी थाना में तहरीर देकर डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इधर चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि महिला डॉक्टर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आरोपी डॉक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
Published on:
06 May 2025 05:28 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
