6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन इनकम टैक्स की हिरासत में, कानपुर में पूछताछ शुरू

कन्नौज के मशहूर इत्र कारोबारी और समाजवादी पार्टी एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन को आयकर विभाग ने हिरासत में लेकर अपने साथ कन्नौज से कानपुर ले गई है। आयकर टीम अपने साथ कई बैग में दस्तावेज़ भी ले जाती दिखी। वैसे पम्पी जैन के ठिकानों से आयकर विभाग को तीसरे दिन दस करोड़ रुपए की फर्जी खरीद और दस करोड़ रुपए की बोगस इंट्री के दस्तावेज मिले हैं, इनकी जांच की जा रही है।

3 min read
Google source verification
एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन इनकम टैक्स की हिरासत में, कानपुर में पूछताछ शुरू

एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन इनकम टैक्स की हिरासत में, कानपुर में पूछताछ शुरू

कानपुर. कन्नौज के मशहूर इत्र कारोबारी और समाजवादी पार्टी एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन को आयकर विभाग ने हिरासत में लेकर अपने साथ कन्नौज से कानपुर ले गई है। आयकर टीम अपने साथ कई बैग में दस्तावेज़ भी ले जाती दिखी। वैसे पम्पी जैन के ठिकानों से आयकर विभाग को तीसरे दिन दस करोड़ रुपए की फर्जी खरीद और दस करोड़ रुपए की बोगस इंट्री के दस्तावेज मिले हैं, इनकी जांच की जा रही है। मिडिल ईस्ट से करीब 40 करोड़ रुपए निवेश के कागजात पाए गए थे। सीज कागजातों की जांच की जा रही है। पम्पी जैन पर हो रही छापा मारी से समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहाकि, खीझ मिटाने को पंपी जैन के घर छापा मारा है।

तीन दिन से लगातार आयकर विभाग की छापेमारी

सपा एमएलसी पुष्पराज उर्फ पम्पी जैन के घर पर तीन दिन से आयकर विभाग की छापेमारी चल रही थी। सोमवार सुबह आयकर विभाग की टीम, पुलिसकर्मी सहित पम्पी जैन के घर पहुंचे। आयकर विभाग की टीम ने पम्पी जैन को हिरासत में ले लिया। और सुबह 9 बजे इनकम टैक्स टीम पुष्पराज जैन को अपने साथ ले कानपुर ले गई। जहां बताया जा रहा है कि कानपुर में इनकम टैक्स आफिस में पम्पी जैन से पूछताछ की जा रही है। उधर कन्नौज में पम्पी जैन के घर और फैक्ट्री पर अब भी पुलिसकर्मी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें : पीयूष जैन 14 दिन की सीजीएसटी रिमांड पर, पीएमएलए मामला दर्ज करेगी ईडी

पुष्पराज जैन कौन हैं जानिए ?

वर्ष 2016 में इटावा-फर्रुखाबाद से पुष्पराज जैन को एमएलसी के रूप में चुना गया था। वह प्रगति अरोमा ऑयल डिस्टिलर्स प्राइवेट लिमिटेड के सह-मालिक हैं। यूपी की राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बटोर रही समाजवादी इत्र पम्पी जैन की कंपनी ने बनाई थी। उनके पिता सवैललाल जैन ने 1950 में ने इस बिजनेस की नींव डाली थी। पम्पी जैन के तीन और भाई हैं। एमएलसी पुष्पराज का मुंबई में एक घर और एक कार्यालय है। मध्य पूर्व में लगभग 12 देशों को निर्यात का सौदा होता है।

यह भी पढ़ें : धनकुबेर पीयूष जैन की कहानी, अकूत संपदा का आदमी पायजामे में पहुंच जाता था शादी-ब्याह में, चलता था खटारा कार से

खीझ मिटाने को पंपी जैन के घर मारा छापा - अखिलेश यादव

सरकार पर हमला बोलते हुए कन्नौज में अखिलेश यादव ने कहाकि, समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए लोगों के ऊपर छापे पड़ रहे हैं और दिल्ली से जब भी भारतीय जनता पार्टी का यूपी में कार्यक्रम होता है लगता है कि अपने साथ में इन विभागों को भी बुलाते हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि इनका डिजिटल मीडिया का कैंपेन बेकार रहा। पुष्पराज जैन को ढूंढने गए थे, ढूंढ निकाला पियूष जैन को जो इनके मिलने वाले हैं। खीझ मिटाने के लिए पंपी जैन के घर छापा मारा है। सपा को मिल रहे समर्थन से बीजेपी बौखला गई है।

रामगोपाल यादव ने भाजपा पर तंज - रामगोपाल यादव

पुष्पराज जैन पर इनकम टैक्स के छापेमारी को लेकर सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा, 'जब जब चुनाव आता है, तो छापे मारने वाले अधिकारियों का गाड़ियों पर लिख दिया जाता है- ऑल इलेक्शन ड्यूटी। तो ये तो इलेक्शन ड्यूटी पर हैं। वह अपना काम कर रहे हैं। अगर वे प्रफेशनली करना चाहते थे तो चुनाव से ठीक पहले यह छापे क्यों मारे जा रहे हैं। इससे पहले क्या इनकम टैक्स विभाग सो रहा था।