
फोटो सोर्स- पत्रिका
Mother accused son of rape कानपुर देहात में महिला ने थाना में तहरीर देकर अपने ही बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिसमें उसने बताया कि वह जब घर के बाहर सो रही थी। उसी समय बेटे ने उसके साथ अश्लील हरकत की। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ बेटे ने इस प्रकार की घटना से इंकार किया है। उसने बताया कि मां अपने पैसे की मांग करती थी। इसी लिए झूठा आरोप लगा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 55 वर्षीय महिला ने अपने ही बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थाने में दिए गए तहरीर में उसने बताया है कि देर रात वह घर के बाहर लेटी हुई थी। उसी समय उसका बेटा आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने बताया कि वह किसी प्रकार भाग कर अपनी जान बचाई। महिला बहुत डरी हुई है। बोली उसका बेटा शराबी है।
दूसरी तरफ मां के आरोपों पर युवक ने बताया कि झूठा आरोप लगाए रही हैं। वह गाजियाबाद में नौकरी करता है। कुछ दिन पहले ही लौटकर गांव आया है। मां अक्सर पैसे की मांगा करती है। नहीं देने पर उसने झूठे आरोप लगा दिया। इसके पहले भी युवक के ऊपर हत्या का आरोप लग चुका है। जिसका आपराधिक इतिहास है। परिजनों ने बताया कि 8 साल पहले बड़े भाई की मौत होने के बाद उसकी विधवा को पत्नी की तरह रखने लगा। जिसका भी शव डेरापुर थाना क्षेत्र में मिला था। इस मामले में युवक को जेल भेजा गया था। जहां से जमानत पर रिहा हुआ है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही और बरौर थानाध्यक्ष अमिताभ वर्मा मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। डॉक्टरी परीक्षण और अन्य सबूत एकत्र किए जा रहे हैं।
Published on:
17 Jul 2025 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
