क्षेत्र के अमराहट पंप कैनाल के दूसरे चरण के लिए 100 करोड़ का बजट जारी
किया था, लेकिन दुर्भाग्य से सूबे में भाजपा सरकार बनी और बजट रोक दिया
गया, जिससे काम ठप हो गया है। सपा सरकार की योजनाओं को बंद करने से 55 लाख महिलाओं को मिल रही समाजवादी पेंशन बंद हो गई है। मरीजों की मददगार एम्बुलेंस के लिए डीजल न होना बड़ी समस्या है। क्योकि जब शासन से पैसा नहीं मिलेगा तो एम्बुलेंस में डीजल कहां से आयेगा। सपा सरकार द्वारा कराये गये कार्य एवं सत्तासीन सरकार से त्रस्त जनता इस उपचुनाव में अपने मत से जवाब दे देगी। इस दौरान पूर्व सांसद राकेश सचान, पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया, पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला ने भी संबोधित करते हुये कार्यकर्ताओं मे जोश भरने का काम किया।