
इटावा पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्र में 14 मुकदमे दर्ज है। पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से एक युवक आता दिखाई पड़ा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार में फायर कर दी। बाइक सवार ने फायरिंग में एक गोली थानाध्यक्ष के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। इसके अतिरिक्त एक गोली उप निरीक्षक के बाएं हाथ में लगी। आत्मरक्षा में चलाई गई गोली अभियुक्त के बाएं पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। एसएसपी इटावा ने बताया कि घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला वैदपुरा थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के इटावा के वैदपुरा पुलिस रात में गस्त कर रही थी। इसी दौरान केंद्रीय कारागार महोला रोड पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई पड़ा। पुलिस टीम ने रोकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और खेड़ा नहर पुल की तरफ भागने लगा। वैदपुरा थाना पुलिस ने बताया कि द्वितीय थाना मोबाइल को इस संबंध में जानकारी दी गई।
मोटरसाइकिल सवार दोनों तरफ से अपने को घिरता देख पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की। जिसमें एक गोली थानाध्यक्ष वैदपुरा के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। दूसरी गोली उप निरीक्षक सुबोध सहाय के बाएं हाथ में लगी। पुलिस के आत्मरक्षा में चलाई गई गोली युवक के बाएं पैर में लगी और वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पूछताछ में घायल ने अपना नाम पवन कुमार यादव उर्फ बंटी पुत्र अर्जुन सिंह निवासी नगला देवशन थाना वैदपुरा इटावा बताया। जिसके खिलाफ फ्रेंड्स कॉलोनी, भरथना, वैदपुरा में 14 मुकदमा दर्ज है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
25 Dec 2024 10:22 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
