6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसटीपी की मरम्मत के लिए जल निगम के पास बचा सिर्फ 58 दिन का समय

कुंभ मेला शुरू होने को है. उससे पहले गंगा को निर्मल-अविरल करने की जल निगम की परीक्षा शुरू हो गई है. गंगा में गिर रहे सीसामऊ नाला समेत छह नालों को बंद करने और वाजिदपुर में स्थित एसटीपी की मरम्मत करने के लिए सिर्फ 58 दिन बचे है.

2 min read
Google source verification
Kanpur

एसटीपी की मरम्मत के लिए जल निगम के पास बचा सिर्फ 58 दिन का समय

कानपुर। कुंभ मेला शुरू होने को है. उससे पहले गंगा को निर्मल-अविरल करने की जल निगम की परीक्षा शुरू हो गई है. गंगा में गिर रहे सीसामऊ नाला समेत छह नालों को बंद करने और वाजिदपुर में स्थित एसटीपी की मरम्मत करने के लिए सिर्फ 58 दिन बचे है.

ऐसी मिली है जानकारी
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जल संसाधन मंत्री गडकरी ने 13 अगस्त को शहर आगमन के दौरान जल निगम अफसरों को आदेश दिए है कि हर हाल में नालों को बंद कर दिया जाए. गंगा में बाढ़ आने से नालों को बंद करने का काम रुक गया था. वहीं अब इसको तेजी से कराने के लिए जल निगम का अमला जुट गया है. सीसामऊ नाले का एक हिस्सा पहले ही बकरमंडी के पास बंद कर दिया है दूसरा हिस्सा रिवर साइड पावर हाउस के पास बंद करने के लिए पंपिंग स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है. इसमें पंप लगाने के साथ ही दूषित पानी के साथ आने वाली गंदगी को हटाने के लिए भी मशीन लगाई गई है.

अक्‍टूबर में शुरू होगी टेस्‍टिंग
बताया गया है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते से टेस्टिंग शुरू हो जाएगी. इसके अलावा परमियापुरवा, गुप्तार घाट, नवाबगंज, म्योर मिल और परमट घाट में गिरने वाले नाले को अक्टूबर 2018 तक बंद करने के लिए पूरा अमला जुटा है.

शुरू हो गए हैं करोड़ों के काम
इसके अलावा वाजिदपुर में स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की मरम्मत के लिए 17.88 करोड़ रुपये से काम शुरू हो गए है. इसमें तीन सौ मीटर सीवर लाइन की सफाई करा दी गई है. प्लांट में रिएक्टर साफ कराए जा रहे है. 15 दिसंबर 2018 तक काम पूरा होना है. मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले को देखते हुए 15 दिसंबर से 15 मार्च तक टेनरी बंद करने का आदेश दिया है.

ऐसे होने हैं काम
31 अक्‍टूबर 2018 तक सीसामऊ, गुप्तार घाट, परमट, नवाबगंज, म्योर मिल, परमियापुरवा नाला बंद होने हैं. इसके अलावा 15 दिसंबर 2018 तक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की मरम्मत और सीवर सफाई का काम होना है.