29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्पीड़न से आजिज होकर फाइनली आई स्पेशलिस्ट ने दिया मेडिकल कॉलेज से इस्तीेफा

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से एक और बड़ा मामला सामने आया है. खबर मिली है कि कॉलेज के आई डिपार्टमेंट के हेड के उत्पीड़न से परेशान होकर एसोसिएट प्रोफेसर ने मंगलवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को अपना इस्तीफा भेज दिया है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 19 Sep 2018, 2:02 PM IST

Kanpur

उत्पीड़न से आजिज होकर फाइनली आई स्पेशलिस्ट ने दिया मेडिकल कॉलेज से इस्तीेफा

कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से एक और बड़ा मामला सामने आया है. खबर मिली है कि कॉलेज के आई डिपार्टमेंट के हेड के उत्पीड़न से परेशान होकर एसोसिएट प्रोफेसर ने मंगलवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को अपना इस्तीफा भेज दिया है. बताया गया है कि काफ़ी परेशान होने के बाद सोच समझकर उन्‍होंने ये फैसला लिया है. ऐसे में लेडी डॉक्टर के इस तरह से इस्तीफा देने से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है. हर किसी की जुबां पर सवाल उठने लगे हैं.

ऐसी जानकारी आई सामने
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के आई डिपार्टमेंट के हेड की कुर्सी डॉ. परवेज खान को डॉ. आरसी गुप्ता के प्रिंसिपल बनने के बाद मिली थी. बीती 15 जून को डॉ आरसी गुप्ता हेड का चार्ज डॉ. परवेज खान को दे दिया था. डिपार्टमेंट में विवाद की जानकारी मेडिकल कॉलेज के डीन को भी थी उन्होंने आश्स्वत भी किया था कि बैठाकर मुद्दों को सुलझाया जाएगा, लेकिन डीन ने मामले को सुलझाने के लिए कोई पहल नहीं की. मामला इस हद तक पहुंच गया कि आई डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शालिनी मोहन ने इस्तीफा लिख दिया.

उस वक्‍त भी थमाई थी नोटिस
मेडिकल कॉलेज सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों आई बैंक की निकाली गई रैली को लेकर हेड ने डॉ. शालिनी मोहन को नोटिस जारी किया था. वहीं इसी महीने बिना किसी कारण के हेड ने एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शालिनी मोहन को ग्लूकोमा के इंचार्ज से हटा दिया था.

ऐसा बताया डीन ने
मेडिकल कॉलेज के डीन प्रो. डॉ. नवनीत कुमार इस बारे में कहते हैं कि कोई भी गलतफहमी हो या फिर विवाद, उन्हें पूरी जानकारी मिलने के बाद सिरे से सुलझाया जाएगा. इस क्रम में प्रोफेसर के इस्तीफे का लेटर मिला है. फिलहाल दोनों सीनियर डॉक्टर्स से बात की जा रही है. इसके बाद ही आगे कोई कदम उठाया जा सकेगा.