कानपुर। शहर में गरीबों के राशन को विभाग के अधिकारी ही हड़पने को तैयार हैं. इस पूरे खेल में आपूर्ति विभाग के कई बड़े अधिकारी भी शामिल हैं. पता चला है कि गोदाम से राशन उठाने पर प्रति कुंतल 5 किलो के हिसाब से कमीशन तय है. हर कोटेदार को लगभग 1,000 रुपए तक हर महीने देना पड़ता है. जिले में लगभग 816 राशन की दुकानें हैं. 1,000 रुपए प्रति कोटेदार के हिसाब से यह डकैती 8 लाख 16 हजार रुपए हर महीने की है, जिसे जिम्मेदार अधिकारियों के बीच बराबर बांट लिया जाता है.