रेवमोती और गुरूदेव में भी नहीं चली फिल्म-
करणी सेना की धमकी के चलते शहर के सभी सिनेमाहॉलों में फिल्म नहीं दिखाई गई। रावतपुर स्थित रेवमोती मॉल में सुबह से ही दर्शकों की भीड़ उमड़ी। कुछ लोगों ने ऑनलाइन टिकट पहले से बुक करा लिए थे, वह परिवार के साथ पहुंचे। गेट पर पहले ही लिखकर टांग दिया गया था कि गुरूवार और शुक्रवार को शो निरस्त कर दिए गए हैं। गुरूदेव हॉल में पर मूवी देखने पहंची निहारिका ने कहा कि संविधान ने हमें क्या, खाना, क्या, पीना और कौन सी मूवी देखनी है, बावजूद कुछ अराजकतत्वों के चलते हम गुलामी सहनी पड़ी। सरकार चाहती तो ऐसे अराजकतत्वों को पकड़ कर जेल भेज देती तो यह नौबत नहीं आती।