29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुकर्म और हत्या: रमजान महीने में पत्नी, गर्लफ्रेंड ने संबंध बनाने से किया मना, उठाया खौफनाक कदम

Property dealer son rape-murdered कानपुर में प्रॉपर्टी डीलर के नाबालिग लड़के की हत्या के पहले उसके साथ कुकर्म किया गया। पुलिस ने खुलासा करते हुए एक को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
घटना की जानकारी देते अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजेंद्र द्विवेदी

Property dealer son rape-murdered कानपुर में एक युवक की गर्लफ्रेंड और दूसरे युवक की पत्नी ने रमजान महीने में शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने साजिश रच कर प्रॉपर्टी डीलर के लड़के को गांव के बाहर बुलाया और उसके साथ कुकर्म किया। यही नहीं उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। 10 लाख रुपए फिरौती मांगे जाने के मैसेज ने घटना के खुलासा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया। एक के पास मृतक का मोबाइल मिला। अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने बताया कि घटनाक्रम की जानकारी दी। बोले एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। घटना अरौल थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में पकड़ा गया आतंकी का खुलासा: अब्बा की बीमारी के कारण महाकुंभ, अयोध्या में नहीं कर पाया धमाका

उत्तर प्रदेश के कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रॉपर्टी डीलर का पुत्र बीते 5 मार्च को जिम के लिए निकला था। फिर वापस नहीं आया। 6 मार्च को उसका शव कुएं के अंदर पड़ा मिला। इसके पहले मृतक के मोबाइल से परिजन से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। इस बीच खोजबीन के दौरान कुएं में मासूम का शव मिला। यह देख घर में कोहराम मच गया। मृतक परिजन ने मैसेज के संबंध में पुलिस को जानकारी दी। सक्रिय हुई पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। ‌

क्या कहते हैं अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम?

अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एक के पास मृतक किशोर का मोबाइल फोन मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि रमजान महीना होने के कारण उसकी गर्लफ्रेंड और उसके दोस्त की पत्नी शारीरिक संबंध से मना कर रही थी। इसलिए दोनों ने योजना बनाकर नाबालिग लड़के को कॉल गर्ल से मिलने के बहाने बुलाया। गांव के बाहर ले जाकर के उसके साथ कुकर्म किया गया। जिसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अन्य को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।