6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सार्वजनिक अवकाश: सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल बैंक और उद्योग धंधों में रहेगी छुट्टी, जानें कब और क्यों?

Public holidays कानपुर में इस हफ्ते लोगों को सार्वजनिक अवकाश का लाभ मिलेगा। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, उद्योग धंधे बंद रहेंगे। जिला प्रशासन भी अपनी तैयारी में लगा हुआ है। धर्म गुरुओं के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

उत्तर प्रदेश में आगामी हफ्ते में प्रमुख त्योहार मोहर्रम पड़ रहा है। जिसको देखते हुए सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज उद्योग धंधों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मोहर्रम का त्यौहार 17 जुलाई को है। मोहर्रम को देखते हुए जिला प्रशासन अपनी तैयारी कर रहा है। धर्म गुरुओं के साथ लगातार बैठ करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहा है। बीते दिनों कानपुर में हुए हादसे में एक किशोर की मौत हो गई थी। इसको भी लेकर प्रशासन अलर्ट है। उन्होंने झंडे की ऊंचाई को लेकर भी आयोजकों को अलर्ट किया है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव में दर्दनाक हादसा, बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में दूध टैंकर ने मारी टक्कर, 18 यात्रियों की मौत

इसी क्रम में आज पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने थाना कोतवाली में ताजिया कमेटी और ताजियादारों के साथ बैठक आयोजित की। जिसमें अनुरोध किया गया कि झंडों को निर्धारित ऊंचाई से ज्यादा न रखें, आपस में तालमेल बनाए रहे। बीट उप निरीक्षक और बीट पुलिस अधिकारी को असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ‌इस मौके पर सभी ताजिया कमेटी और ताजियादारों ने स्वीकार किया कि सभी ताजिए और जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न होंगे। ‌


पुलिस कमिश्नर भी धर्म गुरुओं के साथ कर चुके हैं बैठक

इसके पहले पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार की अध्यक्षता में धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर चुके हैं। जिसमें शहर काजी और खलीफा मौजूद थे। इसके साथ ही ताजिया रखने वाले और जुलूस के आयोजकों को भी बुलाया गया था। बैठक में जुलूस के आयोजकों से कहा गया कि आलम के झंडों को निर्धारित ऊंचाई तक रखें। झंडा सीमा से अधिक ऊंचा ना हो। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था हरीश चंदर, पुलिस उपायुक्त पूर्वी एसके सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त अधिसूचना सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।