
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब
Rain started this afternoon मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 26 जुलाई और 27 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी-भारी होने की संभावना है। अगले 7 दिनों तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और मैदानी इलाकों में बिजली गिरने के लिए संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 5 दिनों तक तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की संभावना है। आज कानपुर के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 22, 23 और 24 जुलाई को 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। तेज हवाएं भी चलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात में आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज बर्रि क्षेत्र में हल्की-फुल्की बारिश हुई। 24 घंटे में 6.4 मिलीमीटर बारिश हो सकती है
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में जोरदार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिर सकती है। 24 घंटे में 13.5 मिली मीटर बारिश हो सकती है
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के तापमान में कमी आएगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर में बादल गरजने के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 24 जुलाई का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 24 घंटे में 13.5 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।
Updated on:
21 Jul 2025 06:40 pm
Published on:
21 Jul 2025 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
