4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणजी में राजस्थान और यूपी की टक्कर का गवाह बनेगा ग्रीनपार्क स्टेडियम

शहर के ग्रीनपार्क स्‍टेडियम में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक उत्‍तर प्रदेश बनाम राजस्‍थान रणजी मैच खेला जाएगा. इसके लिए उत्‍तर प्रदेश की टीम रविवार रात को ही कानपुर पहुंच गई. जबकि राजस्‍थान की टीम सोमवार को कानपुर पहुंची.
2 min read
Google source verification
Kanpur

रणजी में राजस्थान और यूपी की टक्कर का गवाह बनेगा ग्रीनपार्क स्टेडियम

कानपुर। शहर के ग्रीनपार्क स्‍टेडियम में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक उत्‍तर प्रदेश बनाम राजस्‍थान रणजी मैच खेला जाएगा. इसके लिए उत्‍तर प्रदेश की टीम रविवार रात को ही कानपुर पहुंच गई. जबकि राजस्‍थान की टीम सोमवार को कानपुर पहुंची. इसके साथ ही रणजी के इस मैच के दौरान डिजिटल कमेंट्री भी होगी. इसमें मोहिंदर अमरनाथ के भाई राजेंदर अमरनाथ अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे.

शानदार रहा है इनका प्रदर्शन
यूपी की टीम का अभी तक का रणजी मैच में शानदार प्रदर्शन्‍ रहा है. उसने अब तक खेले गए तीन मैच में से दो मैच जीते हैं, जबकि एक मैच में उसको ड्रा से संतुष्‍ट करना पड़ा. वहीं राजस्‍थान ने भी दो मैच जीते हैं और एक मैच उसको भी ड्रा खेलना पड़ा है. दोनों ही टीमें ग्रीनपार्क में जीत दर्ज कराने का प्रयास करेंगे.

यूपी टीम ने किया अभ्‍यास
मीडिया प्रभारी एए खाना तालिब ने जानकारी दी कि यूपी टीम रविवार रात शहर पहुंच गई थी और सोमवार सुबह 9 बजे से ग्रीनपार्क में अभ्‍यास भी शुरू कर दिया. वहीं राजस्‍थान की टीम सोमवार शाम को शहर आएगी और मंगलवार को अभ्‍यास सत्र में हिस्‍सा लेगी.

इनकी होगी कमेंट्री
पहली बार ग्रीनपार्क में रणजी मैच में डिजिटल कमेंट्री होगी. इसका प्रसारण हॉटस्‍टार पर होगा. इसमें मोहिंदर अमरनाथ के भाई राजेंद्र अमरनाथ, सुनील वैद्य व प्रेम कुमार मैच का आंखो देखा हाल सुनाएंगे.

अंकित से रहेगी विकेट लेने की उम्‍मींद
यूपी के स्‍टार गेंदबाज अंकित राजपूत से एक बार फिर से अच्‍छे प्रदर्शन की उम्‍मीद रहेगी. उन्‍होंने गोवा के खिलाफ पहले रणजी मैच के पहली पारी में दो और दूसरी पारी में पांच विकेट अपने नाम किए थे. उनका शानदार प्रदर्शन दूसरे मैच में भी जारी रहा और उन्‍होंने उड़ीस के खिलाफ खेले गए मैच की पहली पारी में तीन व दूसरी पारी में चार विकेट अपने नाम किए. अंकित राजपूत ने तीसरे मैच में सर्विस के खिलाफ पहली पारी में चार और दूसरी पारी में एक विकेट चटकाया.