
कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र की इंद्रा नगर चौकी के तत्कालीन प्रभारी का एक युवक से पैसे लेते हुए वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यह वीडियो नया नहीं, बल्कि करीब एक साल पुराना है और इसकी जांच पहले ही की जा चुकी है।
पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो फरवरी 2025 का है। उस समय इंद्रा नगर चौकी प्रभारी रहे दरोगा राकेश नादर का यह वीडियो पति और पत्नी के बीच फ्लैट विवाद के दौरान का बताया जा रहा है। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते दोनों पक्ष चौकी पहुंचे थे, जहां तत्कालीन चौकी प्रभारी द्वारा मामले का निस्तारण कराया जा रहा था।जांच में सामने आया था कि शिकायत के दौरान यह जानकारी मिली थी कि पति-पत्नी ने सुबह से कुछ नहीं खाया है।
इस पर चौकी प्रभारी ने समोसे मंगवाने के लिए 500 रुपये दिए थे। बाद में समोसे के बचे हुए पैसे युवक द्वारा चौकी प्रभारी को लौटाए जा रहे थे। इसी दौरान एक महिला ने वीडियो बना लिया थे। यह वीडियो पहले भी महिला द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। उस समय मामले की जांच तत्कालीन सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक पांडे द्वारा की गई थी। जांच में यह स्पष्ट हुआ था कि पैसे लेने जैसा कोई दोष सिद्ध नहीं होता है।
डीसीपी वेस्ट एमएस कासिम आबदी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच पहले ही हो चुकी है। पूर्व जांच में यह तथ्य सामने आया था कि दरोगा ने पहले समोसे मंगवाने के लिए 500 रुपये दिए थे और बचे हुए पैसे वापस लिए जा रहे थे। उसी समय महिला ने वीडियो बना लिया था। फिलहाल वीडियो के दोबारा वायरल होने के कारण पूरे प्रकरण की पुनः समीक्षा व जांच की जा रही है।
Updated on:
24 Feb 2026 08:24 pm
Published on:
24 Feb 2026 08:21 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
