15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला को बताता था अपनी पत्नी, शारीरिक संबंध का बनाया दबाव, कॉलेज संचालक पर मुकदमा दर्ज

Mental harassment of teacher कानपुर में महिला शिक्षिका ने स्कूल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अपनी तहरीर में उसने बताया है कि दूसरों के सामने उसे अपनी पत्नी बात कर बदनाम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1 minute read
Google source verification
महिला शिक्षिका का स्कूल संचालक पर आरोप (फोटो सोर्स- पत्रिका)

फोटो सोर्स- पत्रिका

Harassment of female teacher in Kanpur कानपुर में महिला शिक्षिका ने स्कूल संचालक पर मानसिक उत्पीड़न आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। अपनी शिकायती पत्र में महिला शिक्षिका ने बताया है कि शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया गया। दूसरों के सामने उसे अपनी पत्नी बताता था। महिला शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने कॉलेज संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र की है।

लोगों के सामने अपनी पत्नी बताता था

उत्तर प्रदेश के कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले की रहने वाली शिक्षिका ने कॉलेज संचालक कुंवर पाल सिंह यादव निवासी विश्व बैंक बर्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हनुमंत विहार थाना में दिए अपनी तहरीर में महिला शिक्षिका ने बताया कि कुंवर पाल सिंह यादव दूसरों के सामने उसे अपनी पत्नी बताकर बदनाम करता था। उस पर शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया गया।

6:50 लाख रुपए उधार लिए

पीड़िता ने बताया कि कुंवरपाल सिंह यादव ने अपनी बेटी के शादी के लिए 10 लाख रुपए उधार मांगे थे। उसने कुंवर पाल को कई बार में 6.5 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया है। इधर संचालक ने उनकी पुरानी कार को बेचकर नई कार अपने नाम फाइनेंस कर ली। जिसकी किस्त भी वह भर रही है।

पैसा देने के नाम पर टाल-मटोल

महिला शिक्षिका ने बताया कि जब पैसे की मांग की गई तो वह टालमटोल कर रहा है। पिछले 5 साल से पैसा देने के नाम पर आज-कल कर रहा है। हनुमंत विहार थाना में तहरीर देकर पीड़िता ने कुंवरपाल सिंह यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी हनुमंत विहार राजीव सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जांच की जा रही है।