3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मासूम भाई की चीख पुकार सुन जब बहन बचाने पहुंची तो हैवान ने उसे भी बेरहमी से पीट दिया

मासूम भाई की चीख पुकार सुन जब बहन बचाने पहुंची तो हैवान ने उसे भी बेरहमी से पीट दिया
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 17 May 2018, 10:33 AM IST

kanpur dehat

कानपुर देहात. जनपद कानपुर देहात के शिवली कोतवाली की बाघपुर चौकी के क्षेत्र बसौसी गांव में स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक मासूम बच्चे के साथ उसी स्कूल के प्रबंधक ने इस चिलचिलातीं गर्मी की धूप में दौड़ा दौड़ा बड़ी बेरहमी से मासूम की पिटाई कर दी। कारण सिर्फ इतना था कि मासूम के घरवालों ने समय से स्कूल एडमिशन के बाद फीस न दे पाने के कारण हैवान बने प्रबंधक ने उस मासूम बच्चे पर जरा सा भी रहम नहीं किया और एक के बाद एक डंडे बरसाता रहा और उसकी चमड़ी निकाल दी।

जब मासूम के शरीर में पिटाई के लाल काले निशान बन गए तो वह छटपटाता हुआ हैवान के चंगुल से जान बचाकर भागा। उसी दौरान बगल की कक्षा में पढ़ रही उसकी बड़ी बहन सौम्या उसकी दर्द भारी पुकार सुनकर आनन फानन में भागकर पहुंची तो उसे प्रबंधक ने उसे भी जमकर पीटा दिया।


जिसके बाद घर पहुंचकर उन्होंने अपने ऊपर बरसे कहर के बारे में रो-रोकर घर वालो को बताया और निशान दिखाते हुए कहा कि आप लोगों ने समय से फ़ीस नही जमा की थी, जिसके कारण प्रबंधक साहब ने मुझको बहुत मारा है। जब घर वालो ने ये सुना तो शिकायत करने स्कूल परिसर में जा पहुचे लेकिन उस दबंग प्रबंधक ने उन लोगो के साथ भी जमकर अभद्रता की और यह झूठ बोलकर स्कूल परिसर से भगा दिया कि बच्चा स्कूल से भाग गया था। तभी उसका सडक पर किसी गाड़ी से एक्सीडेंट हो गया। हैवान प्रबंधक के कहर का शिकार हुए अपने मासूम को न्याय दिलाने के लिए परिजनों ने कोतवाली शिवली में तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई। तहरीर देने के बाद हरकत में आयी पुलिस ने आनन फानन में जख्मी बच्चे को शिवली सीएचसी अस्पताल भेज मेडिकल कराया और मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।

बसौसी गांव निवासी राजेश अवस्थी ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के सुरिभ एजुकेशन सेंटर इंटर कॉलेज में पुत्र अंश अवस्थी कक्षा दो व पुत्री सौम्या कक्ष 10 की छात्रा है। उसने बताया कि कालेज में प्रवेश के समय दो हजार रुपये जमा किया था। इसके बाद स्कूल प्रबंधक जयनारायन अवस्थी ने पुस्तकों, एडमीशन व मासिक फीस के बकाए के रूप में 3625 रुपये अतिरिक्त मांग की। उसने 20 मई तक फीस के रुपये अदा करने की बात कही थी। सोमवार को उसने फीस के एक हजार रुपये पुत्री के हाथ भिजवाए। पूरी फीस जमा न होने से नाराज प्रबंधक ने पुत्र अंश की बेरहमी पिटाई कर दी। उसका कारण था कि खराब मौसम व आंधी तूफ़ान के कारण समय से फसल न उठ पाने के कारण घरवालों के पास रूपए नहीं हो सके और बच्चे की स्कूल फ़ीस जमा नहीं कर पाए लेकिन उन माता पिता को क्या पता था कि समय से अगर बच्चे की फ़ीस न दी तो स्कूल के प्रिंसिपल का पारा सातवें आसमान पर जाकर उसके ही मासूम बच्चे पर कहर बनकर टूटेगा।

रोने की आवाज सुनकर जब सौम्या दौड़कर पहुंची और भाई को बचाने का प्रयास किया। इसपर प्रबंधक ने बेटी के साथ भी मारपीट कर दी। घर पहुंचे भाई बहन ने रोते हुए पिता को आपबीती सुनाई। जिस पर जब इस पूरे मामले की शिकायत घरवाले स्कूल परिसर में करने पहुंचे तो उस दबंग प्रिंसिपल ने अभद्रता करते हुए स्कूल परिसर से घरवालो को भगा दिया लेकिन पीठ में छड़ियों के निशान सहित वह दोनों बच्चों को लेकर एसडीएम के पास पहुंचे। बच्चों से पूछताछ के बाद एसडीएम विजेता ने शिवली पुलिस को विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। कोतवाली के एसएसआई रामकिशन गंगवार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर भाई बहन को डाक्टरी के लिए भेजा गया है। आरोपित कालेज प्रबंधक की तलाश की जा रही है।