
कानपुर. वैलेंटाइन सप्ताह के दौरान फरेबी इश्क की एक कहानी सामने आई है। बीवी की खूबसूरती ढलने लगी तो छरहरे बदन के युवक ने खुद को कुंवारा बताकर निजी स्कूल की टीचर को प्रेमजाल में फंसा लिया। तमाम हसीन सपने दिखाने के बाद दोनों ने एक दिन ब्याह रचा लिया। अब दोनों शहर के एक नए मोहल्ले में हंसते-गुनगुनाते जिंदगी गुजार रहे थे। इसी दौरान नई-नवेली बीवी को पतिदेव की पुरानी जिंदगी की डायरी मिल गई। फरेब का विरोध किया तो मोहब्बत की जगह मारपीट होने लगी। मायके जाना चाहा तो कैद कर दिया गया। इसके बाद उसके पति ने उसे भाई और दोस्तों के सामने परोसना शुरू कर दिया। आए दिन कोई अजनबी उसके साथ जबरदस्ती करता और उसकी चीख चाहरदीवारी में घुटकर दम तोड़ देती थी। दो दिन पहले मौका दिखा तो ससुराल से भागकर मायके पहुंच गई। बेटी के साथ हैवानियत को सुनकर पापा-मम्मी पिघल गए। बीती रात नौबस्ता थाने में हैवान पति और उसके भाई और अज्ञात दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
एक साल पहले हुई थी मुलाकात
नौबस्ता के मछरिया इलाके की युवती एक नामचीन पब्लिक स्कूल में पढ़ाती है। करीब एक साल पहले स्कूल के रास्ते में उसकी मुलाकात एक नौजवान से हुई। दोस्ती कुछ दिन में मोहब्बत में बदल गई। युवक ने खुद को अनाथ और बड़ी कंपनी में मैनेजर बताया। अब युवक का टीचर के घर भी आना-जाना शुरू हो गया था। एक दिन टीचर ने अपने माता-पिता से दिल की बात बताई। देखने-सुनने में युवक भला था, ऐसे में दोनों की शादी में किसी को कोई आपत्ति नहीं थी। करीब चार महीने पहले दोनों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे से रिश्ता जोड़ लिया।
एक महीने खुला राज, फिर शुरू हुई दास्तां
युवती के मुताबिक, एक महीने पहले उसे मालूम हुआ कि उसका पति अनाथ नहीं है, बल्कि शादीशुदा और बच्चों का बाप है। उसने इस बारे में बात करना चाहा तो पति मारपीट करने लगा। उसने घर छोडऩा चाहा तो उसे कैद कर लिया। इसके बाद रात में शराब के नशे में घर लौटे पति ने एक युवक को अपना सगा भाई बताते हुए जिस्मानी रिश्ता बनाने का हुक्म सुना दिया। इस हरकत पर उसने विरोध जताया तो बेरहमी से मारा-पीटा गया। इसके बाद कथित सगे भाई ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। फिर तो जुल्म की दास्तां शुरू हो गई। आए दिन पति के नए-नए दोस्त आते और अंधेरा होते ही बंद कमरे में उसके साथ जबरदस्ती होती रही।
दो दिन पहले मौका मिला तो भाग निकली
पति रोजाना उसे कमरे में बंद करने के बाद ही कही आता-जाता था। दो दिन पहले पति बाथरूम में था, मेन गेट खुला देखा तो वह भाग निकली। मायके पहुंचकर मा-बाप को दास्तां सुनाई। बेटी के साथ हैवानियत को जानकर मां-बाप के पैरों तले जमीन सरक गई। दिलासा देने के बाद बीती देर शाम बेटी को लेकर पिता नौबस्ता थाने पहुंचे, जहां बेटी की तहरीर पर पति और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस बारे में नौबस्ता के थानेदार अखिलेश कुमार जायसवाल का कहना है कि थाने में पीडि़ता अपने परिजनों के साथ आई थी। युवती की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज तलाश जारी है।
Published on:
11 Feb 2018, 4:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.