
NH हाईवे पर रफ्तार का कहर, भीषण टक्कर में कार सवार 1 मौत 1 घायल
Kanpur Road accident : कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर के अंतर्गत एनएच हाईवे पर खड़े कंटेनर से तेज रफ्तार एक कार टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही घटना की सूचना मिलते ही मृतक युवक के घर में कोहराम मच गया है।
बताते चलें कि कानपुर देहात के मीरपुर पुखरायां निवासी राजवीर सचान मंगलवार को लखनऊ गया था। वही साथ में सिखमापुर गांव निवासी हिमांशु यादव भी था। लखनऊ से दोनो कार से पुखरायां लौट रहे थे। इस दौरान बारा-कालपी हाईवे पर डीघ गांव के पेट्रोल पंप के पास खड़े कंटेनर से उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। दुर्घटना में राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक फरार हो गया। वही सूचना पर पहुंचे देवीपुर चौकी प्रभारी किशन पाल सिंह ने राजवीर के परिजनों को सूचना देने के साथ घायल हिमांशु को सीएचसी पुखरायां भेजा। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वही घटना को लेकर देवीपुर चौकी प्रभारी ने बताया फरार कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
18 Oct 2023 02:45 pm
