6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस योजना के नाम पर ठग हुए सक्रिय, वसूली करने पहुंचा यहां, फिर जो ग्रामीणों ने किया

ग्रामीणों ने ठगी की आशंका होने पर युवक को दौड़ा लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी।
2 min read
Google source verification
thag

इस योजना के नाम पर ठग हुए सक्रिय, वसूली करने पहुंचा यहां, फिर जो ग्रामीणों ने किया

कानपुर देहात-केंद्र की बड़ी लाभकारी योजना आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए लोग कार्ड बनवाने की फिराक में लगे हैं। इसका फायदा उठाकर ठगों का गिरोह भी सक्रिय हो रहा है, जो ग्रामीणांचल में जाकर लोगों से रुपये लेकर आयुष्मान कार्ड देने का प्रलोभन दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कानपुर देहात के सिकन्दरा क्षेत्र में सामने आया, जहां आयुष्मान भारत योजना कार्ड बनाने के नाम पर एक युवक ठगी करने पहुंच गया। गांव के मंदिर पर उसने लैपटॉप रखकर परिचय देते हुए लोगों को कार्ड देने की बात कही और बदले में पचास रुपये देने की बात कही। वहीं ग्रामीणों ने ठगी की आशंका होने पर युवक को दौड़ा लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी।

जिले के राजपुर पीएचसी क्षेत्र से जुड़े भाल गांव में अपने को स्वास्थ्य कर्मी बताते हुए एक युवक पहुंचा। इस रविशंकर नाम के युवक के साथ गांव का ही एक अन्य व्यक्ति भी था। गांव के किनारे दुर्गा मंदिर के पास उक्त युवक लैपटॉप व अन्य उपकरण लेकर बैठ गया। इसके बाद वह ग्रामीणों से सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत स्मार्ट कार्ड देने के नाम पर पचास रूपये की वसूली करने लगा। कुछ लोगों को शंका हुआ तो पूंछतांछ करने लगे। इस पर बचने के लिए वह गोलमोल जवाब देने लगा। उसके जवाबों से संतुष्ट न होने पर गांव के विनोद प्रताप सिंह, बाली, कुलदीप मिश्रा, राजवीर, रामकेश, सरमन, सतनाम आदि लोगों ने उसे घेर लिया।

तत्काल इसकी सूचना एसडीएम रमेश चंद्र यादव व राजपुर पीएचसी प्रभारी डा. डीके सिंह को दी गयी। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए युवक मौका पाकर वहां से रफूचक्कर हो गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकलने में कामयाब हो गया। पीएचसी प्रभारी राजपुर के डा. डीके. सिंह ने बताया कि कोई व्यक्ति स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए गांव नहीं भेजा गया है। कार्ड बनाये जाने के नाम पर धन वसूली करने वाला व्यक्ति फर्जी है। एसडीएम ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। ग्रामीणों से स्मार्ट कार्ड बनाने के नाम पर उगाही करने वाले व्यक्ति की जानकारी कराई जा रही है।