1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर में तेंदुआ को पकड़ने के लिए किए गए इंतजाम, पिंजड़े में मर गया बकरा

कानपुर के वीएसएसडी कॉलेज में शनिवार को सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए को देखने के बाद वन विभाग टीम उसे पकड़ने में जुटी है। इसके लिए पिंजड़े में बकरा को बांधा गया था लेकिन तेंदुआ का बुधवार तक कोई सुराग नहीं लगा। वहीं इलाके में लगे कैमरों में बड़ी संख्या में कुत्ते दिखने से अनुमान लगाया गया कि अभी तेंदुआ इस क्षेत्र में ठहर सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 2 Dec 2021, 12:24 PM IST

कानपुर में तेंदुआ को पकड़ने के लिए किए गए ऐसे इंतजाम, पिंजड़े में मर गया बकरा

कानपुर में तेंदुआ को पकड़ने के लिए किए गए ऐसे इंतजाम, पिंजड़े में मर गया बकरा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. शहर के नवाबगंज इलाके में स्थित वीएसएसडी कॉलेज (VSSD College) में शनिवार को रात सीसीटीवी कैमरे में देखे गए तेंदुए (Leopard in VSSD) को लेकर पूरे इलाके में लोग दहशत में हैं। हालांकि लगातार तेंदुए की तलाश में कई जतन किए जा रहे हैं। यहां तक कि उसे पकड़ने के लिए पिंजड़े में बकरा बांधा गया, लेकिन तेंदुआ बुधवार तक भी पकड़ में नहीं आया जबकि ठंड से बकरा मर गया। इसके बाद पिंजड़े में दूसरा बकरा बांधा गया है। साथ ही फारेस्ट टीम की कॉलेज के आसपास से लेकर बैराज तक पैनी नजर है।

यहां भी पढ़ें: कानपुर के वीएसएसडी कॉलेज में छा गई दहशत, जब घूमते दिखाई दिया तेंदुआ, हॉस्टल में कैद हुए छात्र

वन विभाग ने पकड़ने के लिए किए ऐसे इंतजाम

वन विभाग के मुताबिक तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन पिंजड़े लगाए हैं। साथ ही उसे बेहोश करने के इंतजाम भी किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र में लगाए गए कैमरों में बड़ी संख्या में कुत्ते दिखे हैं। इससे लग रहा है कि तेंदुए को कुत्तों के रूप में भोजन मिल रहा है। इसलिए अभी इस क्षेत्र में वह ठहर सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि आसपास की झाड़ियों में कुत्ते ही हड्डियां भी मिली हैं। मगर वहां पर तेंदुए के निशान नहीं दिखे।

डीएफओ बोले कैमरे में नजर नहीं आया तेंदुआ

बैराज के आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए को देखे जाने की बात कही जा रही है। लेकिन कैमरे में वह नजर नहीं आया है। डीएफओ अरविंद यादव ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार इस क्षेत्र में तेंदुए की तलाश में लगी है। अभी तक उसका कोई निशान नहीं मिला है। पहले दिन ही वह सीसीटीवी कैमरे में आया था। बुधवार को लगाए गए कैमरों से खींची गई तस्वीरों के साथ कालेज के सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरों का परीक्षण भी किया गया, लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा है।