
फोटो सोर्स- पत्रिका
Tragic road accident कानपुर में हुए दर्दनाक हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक घायल है। घटना उस समय हुई। जब तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायलों को उपचार किया स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पारिवारिक जनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया। घटना बिल्हौर थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवराजपुर में ईको कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में महेंद्र सिंह निवासी वीरामऊ और भूपेंद्र यादव निवासी कुकरी के दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय बाइक सवार वीरामऊ से शिवराजपुर की ओर जा रहे थे। जबकि ईको कार शिवराजपुर से सकरेज की तरफ आ रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनियंत्रित कार खेत में घुस गई। राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टर ने महेंद्र और भूपेंद्र को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि रमाकांत और पिंटू का उपचार चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बिल्हौर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारी जनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रो पर बुरा हाल है।
Updated on:
23 May 2025 06:59 pm
Published on:
23 May 2025 06:59 pm
