
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
नए साल के शुरुआत में उत्तर प्रदेश पुलिस में बाद फिर बदल किया गया है। कानपुर के पुलिस कमिश्नर को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर नए पुलिस कमिश्नर भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त कई अन्य के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
पुलिस कमिश्नर कानपुर आरके स्वर्णकार को हटा दिया गया है। उन्हें पीटीसी सीतापुर भेजा गया है। उनकी जगह पर अखिल कुमार को नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस भर्ती बोर्ड में भी परिवर्तन हुआ है। अशोक कुमार सिंह को पुलिस भर्ती बोर्ड भेजा गया है।
सीतापुर भेजे गए आरके स्वर्णकार
पुलिस कमिश्नर आर के स्वर्णकार विवादों में आ गए थे। उनके ऊपर कई प्रकार के गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। जिसको लेकर शासन ने यह कदम उठाया है और पुलिस कमिश्नर आर के स्वर्णकार को सीतापुर स्थानांतरित किया गया है।
Published on:
02 Jan 2024 08:21 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
