26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टर्फ लाइन मानसून को कर रहा प्रभावित, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, IMD latest prediction

Turf line affecting monsoon, मौसम विभाग के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। 6 जुलाई तक मौसम की मार से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

2 min read
Google source verification

Turf line affecting monsoon, आईएमडी के अनुसार टर्फ लाइन की स्थिति और गति मानसून की तीव्रता को प्रभावित करता है।‌ जब टर्फ लाइन सामान्य स्थिति में होती है तो यह अच्छी बारिश करती है। टर्फ लाइन के कमजोर होने पर या फिर सामान्य स्थिति से दूर खिसक जाने पर सूखा पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।‌ टर्फ लाइन की स्थिति और गति का अध्ययन करके मौसम वैज्ञानिक मानसून की भविष्यवाणी करते हैं।
मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। मध्यम हवाओं के साथ बादल गरजने और चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होगी। ‌

यह भी पढ़ें: आईटीआई का विबर्म और टीथर ड्रोन: लगाया गया हाई विजिबिलिटी कैमरा, सेना के लिए उपयोगी

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। रात में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 6 मिमी बारिश हो सकती है। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।‌

कैसा रहेगा कानपुर में 2 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। सुबह से ही झमाझम बारिश होने की संभावना है। बादलों की गड़गड़ाहट से लोगों की धड़कनें बढ़ेंगी। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रात को भी बारिश होने की संभावना है। 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा कानपुर में 3 और 4 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार गुरुवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश होने की जानकारी दी गई है। 4 जुलाई शुक्रवार को का तापमान भी 27 से डिग्री से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

कैसा रहेगा 5 और 6 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 5 जुलाई शनिवार का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रविवार 6 जुलाई का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। सोमवार 6 जुलाई का तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 37 प्रतिशत बारिश हो सकती है। ‌