
UP Police: उत्तर प्रदेश सरकार अपराधियों पर तो शिंकजा कस ही रही है उनके साथ-साथ लापरवाही और अनुशासनहीनता करते पाए जाने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कानपुर के दरोगा और एक पुलिस हेड कांस्टेबल को समय से पहले ही रिटायर कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में दरोगा अनिल कुमार श्रीवास्तव, दरोगा संजय सक्सेना, दरोगा अरविंद बहादुर सिंह और हेड कांस्टेबल शिव मंगल सिंह अपने रिटायरमेंट के नजदीक थे। इनके खिलाफ कई अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही की शिकायतें आयी थीं। गुरुवार को इनकी नौकरी समय से पहले ही खत्म कर दी गई।
अपर पुलिस आयुक्त विपिन मिश्रा ने बताया कि पूर्व में मिले विभागीय दंड के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। दरोगा अनिल कुमार को अब तक 30 बार दंडित किया गया था। शिव मंगल सिंह को 18 बार, संजय सक्सेना को 28 बार, और दरोगा अरविंद बहादुर को 25 बार दंडित किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समय से पहले रिटायर किए गए पुलिस अधिकारियों की नौकरी अभी 10-15 से साल बची थी। बताया जा रहा है कि इन सभी पुलिस अधिकारियों के दंड के खिलाफ एक कमिटी बनाई गई थी। कमिटी ने इनके सारे दलीलों और तर्कों को खारिज कर दिया।
Updated on:
07 Feb 2025 02:53 pm
Published on:
07 Feb 2025 01:55 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
