6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, स्टार्टअप मास्टर क्लास में सफलता का देंगे मंत्र

प्रदेश के सीएम योगी आदित्नाथ शनिवार को कानपुर पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 27 Jan 2018, 12:26 PM IST

kanpur

कानपुर. प्रदेश के सीएम योगी आदित्नाथ शनिवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह सबसे पहले आईआईटी जाएंगे जहां पर एल्युमिनाई एसोसिएशन, इंटरप्रेन्योर सेल व सिडबी इनोवेशन एंड एक्यूबेशन सेंटर की ओर से आयोजित स्टार्टअप मास्टर क्लास में इसकी सफलता का मंत्र स्टूडेंट्स को देंगे। इस दौरान सीएम आईआईटी परिसर के कई विभागों में जाएंगे और प्रोफेसरों, वैज्ञानिकों के अलावा स्टूडेंट्स से कई विषयों पर चर्चा करेंगे। सीएम एक घंटे तक रूककर रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन, स्वच्छता, प्रदूषण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर आधारित स्टार्टअप के प्रेजेंटेशन देखेंगे। इसके बाद सीएम का हेलीकॉप्टर दूसरे शिक्षण संस्थान एचबीटीयू पहुंचेगे। यहां पर सीएम करीब डेढ़ घंटे तक रूकेंगे।


स्टार्टअप पर करेंगे चर्चा
यूपी के सीएम शनिवार को कानपुर के आईटाईटी परिसर में सीधे पहुंचेगे। सीएम कानुपर आईआईटी एल्युमिनाई एसोसिएशन, इंटरप्रेन्योर सेल व सिडबी इनोवेशन एंड एक्यूबेशन सेंटर की ओर से आयोजित स्टार्टअप मास्टर क्लास कार्यक्रम में भाग लेंगे और स्टूडेंट्स, उद्योगपतियों और प्रोफेसरों के साथ ही वैज्ञानिकों को संबोधित करेंगे। सीएम यहां पर रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन, स्वच्छता, प्रदूषण, शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रेजेटेशन को देखेंगे। हर स्टार्टअप की प्रस्तुति के लिए पांच मिनट का समय रखा गया है। सिडबी की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि जो स्टार्टअप बेहतर होगा, उसे 100 करोड़ रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। इस मौके पर सीएम को आईआईटी के स्टूडेंट्स स्वच्छता, पर्यावरण और ग्रामपंचायतों पर किस तरह से विकास किया जाए उसकी जानकारी अपने-अपने तरीके से देंगे।


शहर के नामी कारोबारी भी रहेंगे मौजूद
आईआईटी स्थित होने वाले कार्यक्रम में शहर के साथ ही दूसरे राज्यों के उ़द्योगपतियों को भी बुलाया गया है। साथ ही कई कंपनियों के सीईओ भी मौजूद होंगे। इसके अलावा आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के अपर मुख्य सचिव माई स्टोरी विषय पर अपने विचार रखेगे। सीक्रेट्स ऑफ गूगल, वाटर इश्यूज इन इंडिया, क्वांटिटी, क्वालिटी, मेजरमेट ऑफ इंप्योरटिज, क्लीन वाटर, इंवेस्टमेट व वेस्ट मैनेजमेट, स्टार्टअप इकोसिस्टमपर पैनल जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इस मौके पर सखूजा (चेयरमैन फिस्ट, आइआइटी कानपुर), ललितेश कत्रगदा (गूगल मैपमेकर), नील भाष्कर (नोवा ग्रुप यूएसए), कमलेश द्विवेदी (सीआइओ, यूएसए), पीयूष चौसाली (एमआइटी टाटा सेटर, यूएसए), गोपाल सूतवाला (टाई यूपी) आिइ मौजूद रहेंग