15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेतों में गई 14 साल की लड़की को खींच कर ले गए दरिंदे! गैंगरेप के बाद दी जान से मारने की धमकी

UP Crime: खेतों में गई 14 साल की लड़की को दरिंदे खींच कर ले गए। लड़की का गैंगरेप किया गया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। जानिए पूरा मामला क्या है?

less than 1 minute read
Google source verification
rape

70 साल के दरिंदे ने किया 10 साल की मासूम से रेप। फोटो सोर्स-ai

UP Crime: कानपुर के एक गांव में बुधवार देर रात खेतों में गई एक किशोरी पर 4 लोगों ने हमला किया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

कानपुर में 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप

पुलिस ने कहा कि शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनके घर पर कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम था। रात करीब 10 बजे, उनकी 14 साल की बेटी खेतों में गई थी। इस दौरान गांव के रवींद्र यादव, दीपू, अरुण उर्फ ​​भोला और निक्कू यादव उसे नहर के पास एक खेत में खींच ले गए और उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़िता को दी गई धमकी

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने अपने परिवार या पुलिस से शिकायत की तो वे उसे जान से मार देंगे। किसी तरह पीड़िता भागने में सफल रही और अपने भाई को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार लड़की को पुलिस स्टेशन ले गया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि पॉक्सो और SC/ST एक्ट के तहत सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मामले में पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लड़की के परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। DCP ने बताया कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।