6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP heavy rain alert: दक्षिण और पश्चिमी डिप्रेशन का असर दिखेगा इन जिलों में, आज से झमाझम बारिशों का दौर

southern and western Depression effect, heavy rain आईएमडी ने आज 2 सितंबर से मौसम में परिवर्तन होने की जानकारी दी है। जिसके अनुसार दक्षिण और पश्चिम इलाकों में बने डिप्रेशन का असर उत्तर भारत में भी दिखाई पड़ेगा। जमकर बारिश होगी। ‌

2 min read
Google source verification
मौसम की मार, होगी झमाझम बारिश

southern and western Depression effect, heavy rain भारत मौसम विभाग में आज 2 सितंबर से मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आने की जानकारी दी है। जिसके अनुसार दक्षिण और पश्चिम के आसपास के इलाकों में डिप्रेशन बन रहा है। जो उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि इस डिप्रेशन का असर मध्य भारत पर भी दिखाई पड़ेगा। यह उत्तर भारत की ओर आ रहा है। जिससे झमाझम बारिश होगी। इसका असर कानपुर मंडल पर भी दिखाई पड़ेगा। इटावा, फर्रुखाबाद, औरैया, कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज में मौसम परिवर्तन होगा। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री के वृद्धि होने की संभावना है। 5 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की संभावना है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।‌ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। ‌

यह भी पढ़ें: फर्रुखाबाद में 13 वर्ष की नाबालिग के पेट में 5 माह का गर्भ, तकलीफ बढ़ाने पर घर वालों को हुई जानकारी

southern and western Depression effect, heavy rain आज रात कानपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। शाम से ही बादल गरजने के साथ बारिश शुरू होगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग में 95 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया है।

कैसा रहेगा कानपुर में 3 सितंबर का मौसम

southern and western Depression effect, heavy rain मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में बादल गरजने के साथ आंधी और पानी आने की संभावना है। इस दौरान बार-बार बिजली भी चमकेगी। 10 से 15 किलोमीटर के रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी बादल गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है। बारिश होने की भी का पूर्वानुमान है।

कैसा रहेगा बुधवार का मौसम?

southern and western Depression effect, heavy rain बुधवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में 22 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में छिटपुट गरज के साथ आंधी भी चलने की जानकारी दी गई है। बार-बार बिजली चमकने की चेतावनी भी दी गई है। 56 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 5 सितंबर का मौसम?

southern and western Depression effect, heavy rain मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में अधिकांश बादल छाए रहेंगे। दक्षिण दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। जबकि रात में आंधी के साथ बार-बार बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है। 73 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।