
कानपुर. शहर में कई माह से बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों दूसरे जिलों से यहां लोकर बेचे जाने की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। इसी के चलते एसएसपी अखिलेश मीणा ने एसपी अनुराग आर्या को तस्करों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर रायपुरावा पुलिस ने अफीमकोटी चौराहे के पास से एक तस्कर को अरेस्ट किया। पुलिस ने तब उसकी तलाशी ली तो 250 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी बाजार में कीमत करीब 25 लाख रूपए है। एसपी आर्या ने बताया कि आरोपी स्मैक बराबंकी लेकर कानपुर आया था और ग्राहक के इंतजार में खड़ा था, तभी पुलिस के हत्थे लग गया। पूछताछ के दौरान इसने कई लोगों के नाम बताए हैं, जो जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होंगे।
ग्राहक के इंतजार में खड़ा था तस्कर
शहर में कई माह से मादक पदार्थ के शहर में आने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए मुखबिर लगा दिए थे। मंगलवार को सटीक सूचना पर रायपुरवा पुलिस ने तस्कर को स्मैक से साथ धरदबोचा। अनुराग आर्या एसपी सिटी ने बताया की शहर में मादक पदार्थ की बिक्री को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा था उसमें मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने अफीमकोठी चौराहे के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोशन खान बताया है, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पास से 250 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब पच्चीस लाख रूपए बताया जा रही है।
कानपुर से बराबंकी तक फैला है नेटवर्क
एसपी ने बताया कि अरोप रोशन खान मूलरूप से बराबंकी का रहने वाला है और पिछले कुछ सालों से इसने अपना ठिकाना कानुपर को बना लिया था। आरोपी बाराबंकी से कानुपर में स्मैक लाकर बेचता था। कानपुर पुलिस इसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देख रही है, क्योंकि पुलिस का मानना है कि आरोपी की निशानदेही पर इस गिरोह से जुड़े बाकी सदस्यों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। ऐसा होने पर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सकेगा। इसलिए पुलिस के रडार पर बाराबंकी से कानपुर में ड्रग्स सप्लाई करने वाले आ गये हैं।
आरोपी की निशानदेही में पुलिस की रेड
रायपुरावा पुलिस के साथ ही अन्य थानों की फोर्स आरोपी तस्कर की निशानदेही पर कई ठिकानों में दबिश दी है। जहां से कई लोगों को उठाया है। पुलिस कानपुर से मादक पदार्थ को जड़ से खत्म करने के लिए बड़ा अभियान चला रही है। पुलिस की रडार में कई बड़े मादक तस्कर चढ़े हैं, जिन्हें पुलिस जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचाने में जुटी है। एसपी आर्या ने बताया कि आरोपी कई सालो ंसे इस काम को अंजाम दे रहा था। इतनी बड़ा मात्रा में स्मैक बरामद होने से आशंका है कि इसके साथ कई अन्य लोग भी जुड़े हो सकते हैं।