5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विकास दुबे का हुआ अंतिम संस्कार, नहीं पहुंचे माता-पिता, पत्नी ने कहा – सबका हिसाब करूंगी

विकास दुबे (Vikas Dubey) के बेटे ने उसकी चिता को मुखाग्नि दी। कानपुर (Kanpur Encounter) के भैरो घाट में विकास दुबे का अंतिम संस्कार किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 10 Jul 2020, 11:26 PM IST

विकास दुबे का हुआ अंतिम संस्कार, नहीं पहुंचे माता-पिता, पत्नी ने कहा - सबका हिसाब करूंगी

विकास दुबे का हुआ अंतिम संस्कार, नहीं पहुंचे माता-पिता, पत्नी ने कहा - सबका हिसाब करूंगी

कानपुर. विकास दुबे (Vikas Dubey) के बेटे ने उसकी चिता को मुखाग्नि दी। कानपुर (Kanpur Encounter) के भैरो घाट में विकास दुबे का अंतिम संस्कार किया गया। भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह पर विकास की पत्नी व बेटे के साथ कुछ अन्य महिलाएं भी मौजूद रही, लेकिन विकास के माता-पिता ने अंतिम संस्कार में जाने से मना कर दिया। दोनों ने पुलिस की इस कार्रवाई का समर्थन किया और शव को लेने या अंतिम बार उसे देखने से भी इंकार कर दिया था। कहा कि जो हुआ अच्छा हुआ। इससे पहले कानपुर के ही हैलट अस्पताल में विकास का पोस्टमॉर्टम किया, जिसमें उसके शरीर से चार गोलियां निकाली गई, जिससे उसकी मौत हुई थी। अंतिम संस्कार की क्रिया खत्म होने के बाद विकास की पत्नी बेहद गुस्सा दिखी और कहा कि वक्त आने पर मैं सबका हिसाब करूंगी।

ये भी पढ़ें- विकास दुबे एनकाउंटर मामला पहुंचा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक, सीएम पर लगाया आरोप

सबका हिसाब करूंगी-

ऋचा दुबे सुबह के वक्त हिरासत में थी। उसे जैसे ही पति के मारे जाने की खबर मिली वह फूट-फूट कर रोने लगी और पुलिस से उसका चेहरा देखने की मांग करने लगी। शाम को विकास के अंतिम संस्कार में वह उसका बेटा व एक अन्य रिश्तेदार ही मौजूद रहे। वहीं कई थानों की पुलिस भी मौजूद रही। वहां से निकलते समय ऋचा किसी मीडियाकर्मी से मुखातिब नहीं हुई, लेकिन दूर जाने पर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए बोलीं कि वक्त आने पर मैं सबका हिसाब करूंगी।

ये भी पढ़ें- यूपी में कोरोना हो रहा बेकाबू, लॉकडॉउन लागू, अब नहीं लगाया मास्क तो देना होगा इतना रुपए जुर्माना

पुलिस ने छोड़ा ऋचा को-

विकास दुबे के एनकाउंटर की खबर आने के बाद लखनऊ पुलिस ने गैंगस्‍टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा और नाबालिग बेटे को छोड़ दिया है। कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी के अनुसार उनकी कोई भूमिका नहीं मिली है। वारदात के समय ऋचा मौके पर मौजूद नहीं थी।