
Weather havoc आज रात मौसम का कहर देखने को मिला। जब रात 12 बजे के बाद आंधी तूफान के साथ बादल गरजने बिजली चमकने की भी घटना हुई। इस दौरान जमकर बारिश हुई। आईएमडी ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया था। जिसके अनुसार कानपुर नगर, इटावा, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद सहित अन्य जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी थी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर मंडल के जिलों में रात में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से आंधी चली है। इस दौरान कई पेड़ भी टूटने की जानकारी मिली है। बादल गरजने के साथ जमकर बारिश हुई है। 15 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री, शुक्रवार 23 मई को 38 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन तेज हवा चलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार आज दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में बादल बने रहेंगे। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 23 मई को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हल्के-फुल्के बादल भी दिखाई पड़ सकते हैं। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने की संभावना है।
संबंधित विषय:
Published on:
22 May 2025 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
