16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather update: सुबह शाम की सर्दी, दोपहर हुआ गर्म, जानें मौसम का हाल

Weather update: बीते दिन हुए बारिश के बाद एक बार फिर मौसम में परिवर्तन आ रहा है। लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।

2 min read
Google source verification
Weather update: सुबह शाम की सर्दी, दोपहर हुआ गर्म, जानें मौसम का हाल

Weather update: सुबह शाम की सर्दी, दोपहर हुआ गर्म, जानें मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम में परिवर्तन आ रहा है। जब न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अंतर बढ़ रहा है। सुबह शाम लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। जबकि दोपहर में 33 डिग्री टेंपरेचर के साथ गर्मी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव में मौसम किस प्रकार रहेगा।

कानपुर का मौसम

कानपुर का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह हल्की फुल्की बारिश की संभावना बताई जा रही है। दोपहर में 33 डिग्री तापमान के साथ लोगों को गर्मी का एहसास होगा। शाम को भी अधिकतम तापमान 31 डिग्री के पास रहेगा।

कन्नौज का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह हल्की फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दोपहर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम को तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

फर्रुखाबाद का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद सुबह आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर में भी बादल रह सकते हैं। यहां का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रहने की संभावना है। शाम को आसमान साफ रहने की संभावना है। दोपहर में हवा लगभग 14 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सकती है।

यह भी पढ़ें: Etawah: Fake mark sheet for job तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक आगरा का

इटावा का मौसम

इटावा में एक बार फिर लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री रहने की संभावना है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। हवा की गति लगभग 22 किलोमीटर प्रति घंटे ले सकती है।

औरैया का मौसम

औरैया का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। दोपहर में भी यही स्थिति रह सकती हैं। शाम को आसमान साफ रहेगा। दोपहर में हवा की गति लगभग 22 किलोमीटर रह सकती है।

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2023: श्री दुर्गा मंदिर में माता का स्वरूप दिन में तीन बार बदलता है

उन्नाव का मौसम

उन्नाव में आज सुबह हल्की-फुल्की बारिश की संभावना बताई गई है। आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम को 31 डिग्री टेंपरेचर के साथ आसमान साफ रहेगा। हवा लगभग 5 किलोमीटर गति से चल सकती है।