28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update – शीतलहर ठंड से राहत की उम्मीद नहीं, कैसा रहेगा आज का मौसम

दिसंबर के आखिरी हफ्ते में भी लोगों को ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। बर्फीली हवाओं ने लोगों के जनजीवन को प्रभावित किया है। डॉक्टर भी कहते हैं घर से ना निकले। शरीर को गरम कपड़े से ढककर रखने के साथ मॉर्निंग वॉक न करने की सलाह दे रहे।

2 min read
Google source verification
Weather Update - शीतलहर ठंड से राहत की उम्मीद नहीं, कैसा रहेगा आज का मौसम

Weather Update - शीतलहर ठंड से राहत की उम्मीद नहीं, कैसा रहेगा आज का मौसम,,,Weather Update - शीतलहर ठंड से राहत की उम्मीद नहीं, कैसा रहेगा आज का मौसम,Weather Update - शीतलहर ठंड से राहत की उम्मीद नहीं, कैसा रहेगा आज का मौसम

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

कानपुर. शीतलहर और ठंड के कारण आम से लेकर खास सभी को परेशानी हो रही है। लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर फुटपाथ पर रहने वाले लोगों पर हो रहा है। अस्पतालों की स्थिति भी काफी गंभीर है। मरीजों से अस्पताल पटे पड़े हैं। सारे बेड फुल हो चुके हैं। ठंड का सबसे ज्यादा असर ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट पेशेंट पर पड़ता है। डॉक्टर इन मरीजों को ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं। मॉर्निंग वॉक करने से मना कर रहे हैं। शरीर को गर्म कपड़े से ढक कर रखने की सलाह दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें

इत्र कारोबारी के घर व ऑफिस में छापामारी, करोड़ों रूपये की नगदी बरामद,

कैसा रहेगा आज का दिन

दिसंबर के महीने में तापमान में लगातार आ रही गिरावट के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। आज कानपुर का तापमान 9 डिग्री के आसपास । जबकि अधिकतम 21 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। ठंडी हवाओं के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। जिला प्रशासन रैन बसेरा के साथ अलाव के माध्यम से फुटपाथ पर यह खुले में रहने वालों को राहत दे रही है। पिछले दिनों कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे अधीनस्थों के साथ रैन बसेरों का भ्रमण किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि कानपुर में 26 रैन बसेरा चल रहे हैं। जिसमें रहने वालों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले में सोता मिला तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

आईटी एक्ट के अंतर्गत दर्ज मुकदमे का चौंकाने वाला खुलासा, डांस टीचर अश्लील फिल्में बनाकर करता था ब्लैकमेल

उन्नाव में कैसा रहेगा मौसम

उन्नाव में भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना बताई गई है। जबकि अधिकतम 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग की माने तो आसमान में धुंध छाई रहेगी। दृश्यता भी कम रहेगी। पिछले हफ्ते से चल रही शीतलहर के कारण खुले में रहने वालों के लिए आफत है। डीएम ने अधीनस्थों के साथ भ्रमण कर शहर में हकीकत जानने का प्रयास किया था। लेकिन जमीनी हकीकत काफी बेकार है। अलाव जलाने की व्यवस्था भी नगण्य है। लोगों को कूड़ा जला कर ठंड से बचने का प्रयास करते देखा गया।