
कानपुर देहात. डेरापुर क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव में देर रात उस समय हाहाकार मच गया जब एक घर लोगों से भरा हुआ था और घर के एक कमरे में महिला की जलकर मौत हो गई। बताया गया कि जब लोगों ने कमरे से उठता धुआं देखा तो एकाएक सभी लोग कमरे की तरफ दौड़ पड़े, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आनन-फानन में परिजन दरवाजे का कुंडा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तो कमरे का मंजर देख दंग रह गए। तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगों से पूूछताछ की। सूचना पर पहुँचे मृतक महिला के मायके पक्ष के लोगों ने जला देने का आरोप लगाया हैै। हालांकि मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मल्लाहनपुरवा निवासी सियाराम ट्रक चालक है। दो दिन पूर्व ही वह बाहर से घर आया। शुक्रवार को भाई रामगणेश से उसकी कहासुनी हो गई थी। रात में रामगणेश के यहां आए रिश्तेदारों ने भाइयों के विवाद पर पंचायत बुलाई थी। पंचायत में शामिल होने के लिए सियाराम पत्नी ज्ञानवती (35) को खाना तैयार करने और थोड़ी देर में आने की बात कह गया था। देर रात तक पंचायत के दौरान ही चचेरे भाई संतोष ने सियाराम को बताया कि कमरे से धुआं उठ रहा है। सियाराम व पंचायत में मौजूद अन्य परिजन दौड़कर पहुंचे और दरवाजा खोलने की कोशिश की। अंदर से बंद दरवाजे नहींं खुले तो सियाराम ने दरवाजे का कुंडा तोड़ दिया और कमरें में दाखिल हो हुआ।
कमरे का नजारा देखकर सब सन्न रह गए। पुलिस को सियाराम ने बताया कि जलने से पत्नी की मौत हो गई। इधर, घटना की जानकारी पर भदेख, कुठौंद जालौन से पहुंचे मृतका के पिता चतुर्भुज व भाई बल्लू व रामू ने घटना को संदिग्ध बता पुत्री को जलाने की आशंका जताई। हालंकि उन्होंने पुलिस को तहरीर नहीं दी। एसओ रणजीत यादव ने बताया कि पति की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
01 Apr 2018 09:55 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
