
एक के बाद एक खराब हुईं हैलट की सारी एक्सरे मशीनें, बेहाल हुए मरीज
कानपुर। आप भी एक्सरे कराने के लिए हैलट पहुंचने वाले हैं तो पहले ये खबर पढ़ लीजिएगा. दरअसल जानकारी मिली है कि सोमवार को यहां की सभी एक्सरे मशीनें खराब हो गईं थीं. ऐसा होने से यहां पहुंचे मरीज और तीमारदार काफ़ी परेशान रहे. इस वजह से उन्हें प्राइवेट एक्सरे सेंटरों की मदद लेनी पड़ी. आखिर में मरीजों का गुस्सा बढ़ता देखकर दोपहर में नई डिजिटल मशीने चालू कराई गईं.
ऐसी मिली है जानकारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार हैलट स्थित मेडिकल कॉलेज के रेडियो डायगनोस्टिक विभाग में चार सामान्य, एक डिजिटल एक्सरे मशीन और इमरजेंसी में तीन सामान्य एक्सरे मशीनें हैं. इस विभाग को सीमेंस कंपनी ने सीआरएस फंड से डिजिटल मशीन दान की है. 12 अगस्त को इन मशीनों का ट्रायल शुरू हुआ. दूसरी ओर इमरजेंसी की एक मशीन पहले ही खराब हो गई है. दूसरी एक महीने पहले और तीसरी भी दो दिन पहले खराब हो चुकी है.
सामान्य मशीनों पर बढ़ा लोड
उधर, रेडियो डायगनोस्टिक विभाग की डिजिटल एक्सरे मशीन 15 दिन पहले खराब हो गई. ऐसे में विभाग में चल रही दोनों सामान्य मशीनों पर लोड बढ़ गया. चार दिन पहले एक और 12 अगस्त को देर रात दूसरी एक्सरे मशीन भी खराब हो गई. वहीं तीसरी सामान्य मशीन पहले ही खराब रखी है. इस वजह से यहां एक्सरे पूरी तरह से बंद हो गया है.
ऐसा कहते हैं विभागाध्यक्ष
इस वजह से इमरजेंसी और ओपीडी में मरीजों को प्राइवेट एक्सरे सेंटरों की राह पकड़नी पड़ रही है. इस बारे में रेडियो डायगनोस्टिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक वर्मा कहते हैं कि डिजिटल एक्सरे मशीन 12 दिन से ठीक हो रही है. इसके कुछ पार्ट्स बाहर से मंगाए गए हैं. रात में खराब हुई पोर्टेबल मशीन की भी मरम्मत शुरू हो गई है. दोपहर तक मशीन ठीक न हो पाने पर नई डिजिटल एक्सरे मशीन चालू कर दी गई है.
Published on:
14 Aug 2018 01:24 pm
