5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी को पीएम मोदी अौर शाह ने किया दिल्ली तलब, हार की करेंगे समीक्षा

फूलपुर और गोरखपुर में करारी हार के बाद आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
kanpur

कानपुर. फूलपुर और गोरखपुर में करारी हार के बाद आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली जा रहे हैं। माना जा रहा वे वहां जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह से मिलकर हार की समीक्षा करेंगे। बता दें की यूपी के सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ की यह पहली दिल्ली यात्रा है। माना जा रहा है कि सीएम पार्टी नेतृत्व व प्रधानमंत्री के सामने हार के कारणों के लिए सरकार के कदमों को भी बताएंगे।

एक्शन में आए अमित शाह

फूलपुर और गोरखपुर में करारी हार के बाद भाजपा नेताओं में बैठकों का दौर जारी है। इसी के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी एक्शन में आ गए हैं और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं के अलावा पदाधिकारियों को बाहर करने का आदेश दिए हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों के कार्यो का लेखा-जोखा भी तैयार प्रदेश कार्यालय भेजे जाने का आदेश दिया है। इसी के तहत कानपुर महानगर के कलपुर्जे दुरूस्त करने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी राठौर शहर आए और फजलगंज स्थित एक गेस्टहाउस में कार्यकर्ताओं के अलावा पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

दुगने किये गए सेक्टर प्रभारी


भाजपा में करारी हार के बाद पार्टी में फेरबदल जारी है। इसी क्रम में बूथ प्रमुखों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सेक्टर प्रभारी भी दोगुने किए गए। बता दें कि हर विधानसभा में करीब 360 बूथ प्रमुख हैं। जिनकी संख्या करीब पांच सौ करने का टारगेट दिया गया है। वहीं कानपुर उत्तर क्षेत्र में 68 सेक्टर प्रभारियों की संख्या बढ़ाकर 121 करने के साथ ही 1210 बूथ एजेंट की नियुक्ति की गई है। चार सेक्टरों के बीच में एक प्रमुख प्रभारी बनाया गया है।

2019 के लिए बनाया ये प्लान

मिशन 2019 को फतह करने के लिए नई टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कानपुर-बुंदेलखंड के 17 जिलों के कार्यकर्ताओं की बैठकें 16 मार्च से जिलेवार शुरू हो गई हैं । भाजपा 52 सीटों में अपने बूथ प्रमुखों की संख्या 18 हजार से बढ़ाकर 25 हजार तक करने जा रही है। इनमें सबसे ज्यादा दलित और ओबीसी समाज के लोगों को नियुक्त किए जाने का आदेश हाईकान की तरफ से मिला है। प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी राठौर भाजपा नेताओं से कहा कि जो जनता के लिए कमा करेगा, वही टिकट का दोवदार होगा।