
गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए गैंग बना करने लगे लूट, उम्र 19 से 22 साल, पुलिस ने 5 को पकड़ा
महिला मित्रों का खर्च उठाने के लिए नवयुवक किस हद तक जा सकते हैं। इसका उदाहरण उस समय देखने को मिला जब वेयरहाउस से लूटे गए लोडर के लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। डीसीपी पश्चिम ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि चार अन्य की तलाश जारी है। जिनके ऊपर इनाम भी घोषित किया गया है।
सचेंडी थाना स्थित वेयरहाउस के चौकीदार के साथ मारपीट कर लुटेरों ने लोडर लूट लिया था। घटना का खुलासा के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया था। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि सर्विलांस और मुखबिर की मदद से कृष्णा यादव निवासी गोल मंदिर मसवानपुर रावतपुर, गौरव शुक्ला निवासी अर्मापुर स्टेट, करण यादव निवासी मसवानपुर बड़ा मंदिर को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से लूट का लोडर भी बरामद हुआ है।
कानपुर का पश्चिम क्षेत्र लुटेरों के निशाने पर रहता है
पुलिस पूछताछ में अभिजीत उर्फ गिलहरी और अभिषेक उर्फ चेला निवासी गण मस्वानपुर रावतपुर का नाम सामने आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया कि गिरोह के चार अन्य सदस्य फरार हैं। जिनको पकड़ने के लिए टीमों को लगाया गया है। सभी के ऊपर 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
पकड़े गए अभियुक्तों की उम्र 19 से 22 वर्ष के बीच
डीसीपी पश्चिम के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों में सभी की उम्र 19 से 22 वर्ष के बीच है। जिनके पास से 12 मोबाइल भी बरामद हुए हैं। जो राह चलते लोगों से छीन लेते थे। इसके साथ ही तीन तमंचे, कुछ जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल भी बरामद हुई हैं। लुटेरे सचेंडी, कल्याणपुर, बिठूर, रावतपुर आदि थाना क्षेत्रों में घटना को अंजाम देते थे। लुटेरों ने 15 से 20 घटनाओं को करना कबूल किया है
डीसीपी पश्चिम ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों से महत्वपूर्ण बात निकल कर यह सामने आई कि महिला मित्रों का खर्चा उठाने के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। जो ज्यादा पढ़े-लिखे भी नहीं थे। पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की जानकारी डीसीपी ने दी है।
Published on:
19 Jan 2023 09:13 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
