4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सम्मेलन में 18 जोड़े बनेंगे जीवनसाथी, ब्राह्मण समाज का द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 9 को

www.patrika.com
2 min read
Google source verification
karauli hindi news

सम्मेलन में 18 जोड़े बनेंगे जीवनसाथी, ब्राह्मण समाज का द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 9 को

करौली. स्थानीय ब्राह्मण समाज की ओर से आगामी 9 फरवरी को यहां आयोजित होने वाले द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में समाज के 18 जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बधेंगे। वहीं एक जोड़ा भगवान सालिगराम और तुलसीजी का होगा। विवाह सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को यहां 132 केवी जीएसएस कॉलोनी में आयोजित पत्रकार वार्ता में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि विवाह सम्मेलन राजकीय महाविद्यालय के पीछे स्थित मैदान में होगा। सम्मेलन की तैयारियां अन्तिम चरण में है। समाज के लोग तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के लिए 18 जोड़ों का पंजीयन हुआ है। सम्मेलन में भगवान सालिगराम-तुलसीजी विवाह भी होगा। उपाध्याय ने बताया कि बारात की चढ़ाई सुबह करीब 10 बजे गोशाला अशोक वाटिका से शुरू होगी। पाणिग्रहण संस्कार के बाद शाम 4 बजे दुल्हनों की विदाई होगी। जोड़ों को उपहार भी दिए जाएंगे। इस मौके पर सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक सामूहिक भोज का आयोजन होगा। इस मौके पर सम्मेलन के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। इस दौरान गिरधरस्वरूप लवानिया, रमेश राजोरिया, रमेश पाराशर, पंडित श्रीपति शर्मा, रेवतीप्रसाद शर्मा, शांतनु पाराशर, विपिन शर्मा, रामगोपाल शर्मा कंपाउंडर, मुकेश सारस्वत, विष्णु लवानिया, ललित हरदैनिया, डॉ देवकुमार गौड़, गिर्राज तिवाड़ी सहित अन्य मौजूद थे।
जिले भर में निमंत्रण
ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि विवाह सम्मेलन के लिए रविवार से जिले के गांव-कस्बों, शहरों में समाज की ओर से निमंत्रण पत्र बांटना भी शुरू किया है। अध्यक्ष वेदप्रकाश ने बताया कि इसीके साथ विवाह सम्मेलन के लिए पीले चावल बांटने का कार्य शुरू हो गया। विवाह सम्मेलन की व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से सहयोग कर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। अध्यक्ष ने बताया कि सामाजिक समरसता के लिए सम्मेलन में अन्य समाजों के अध्यक्ष, पदाधिकारियों को भी निमंत्रण दिया जाएगा।