6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निरीक्षण में 30 श्रमिक मिले नदारद, सीईओ ने जताई नाराजगी

www.patrika.com
less than 1 minute read
Google source verification
karauli hindi news

निरीक्षण में 30 श्रमिक मिले नदारद, सीईओ ने जताई नाराजगी

करौली. जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गेसकुमार बिस्सा सहित अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को मासलपुर इलाके की ग्राम पंचायतों में मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान गुबरेड़ा में मनरेगा में तालाब खुदाई कार्य के निरीक्षण के दौरान 30 श्रमिक अनुपस्थित मिले। कुल 70 श्रमिकों में से मौके पर 40 ही श्रमिक पाए गए।

सीईओ बिस्सा ने बताया कि ग्राम सेवक अधिकारी और जेटीए को नोटिस देने के साथ मेट को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीईओ ने श्रमिकों को छाया, पानी की व्यवस्था के भी निर्देश दिए। उन्होंने गुबरेड़ा में प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण करते हुए कार्मिकों को पूर्ण आवासों की जिओ टेगिंग करने के भी निर्देश दिए।

इसी क्रम में मासलपुर में विधायक-सांसद निधि व पीएम आवास योजना के कार्यों को देखा। 18 में से 10 पूर्ण हो चुके आवासों की जिओ टेगिंग के निर्देश दिए। सीईओ मचेट गांव में बन रहे पुल का भी जायजा लेने पहुंचे, जहां उन्होंने बारिश से पहले पुल के कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अधिकारियों ने ठेकरा गौशाला में मनरेगा के तहत विकसित किए गए नीबू के बगीचे का जायजा लिया और कार्मिकों को नियमित रूप से पानी की व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। उनके साथ मनरेगा के अधिशासी अभियंता बद्रीप्रसाद शर्मा, विकास अधिकारी गुलाब सिंह, कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक विष्णुचन्द शर्मा भी थे।