4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के करौली में ३०० बैड़ों का अस्पताल, उद्योगों के विकास की दरकार, आम लोगों को बजट से उम्मीद

300 beds of hospital in Karauli in Rajasthan, need for development of industries, ordinary people expect from budget
2 min read
Google source verification

करौली

image

Vinod Sharma

Feb 10, 2019

300 beds of hospital in Karauli in Rajasthan, need for development of

राजस्थान के करौली में ३०० बैड़ों का अस्पताल, उद्योगों के विकास की दरकार, आम लोगों को बजट से उम्मीद

करौली. राज्य सरकार के बजट से करौली की उम्मीदों पर चर्चा के लिए रविवार को स्वामी विवेकानंद राजकीय उच्च माध्यमिक मॉडल स्कूल में शहर के प्रमुख लोगों की बैठक हुई। जिसमें लोगों ने विभिन्न सुझाव देकर अपनी प्राथमिकता बताई। मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य सर्वेश गुप्ता, भारत विकास परिषद के योगेन्द्र सिंघल ने कहा कि बजट में शिक्षा के विकास की उम्मीद लोगों को है, पॉलोटेक्निक व इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन के लिए राशि देकर इन कॉलेजों को करौली में ही शुरू किया जाए। दक्ष प्रजापति विकास संस्थान के सचिव गंगाराम प्रजापत, अमित शर्मा ने पीजी व कन्या महाविद्यालय में नवीन संकाय खोलने, शिक्षक संघ अम्बेडकर के जिलाध्यक्ष अमृतलाल छाबड़ा ने सरकारी स्कूलों में भौतिक सुविधा, विष्णु चंद ने बायपास, अरुण जिंदल ने चम्बल पर पण बिजली परियोजना तथा कम्पाउण्डर अरविन्द शर्मा ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी पर रोक के लिए प्रोजेक्ट की मांग की।
रोडवेज डिपो फिर चालू
सुरेन्द्र मोहन सिंहल ने कहा कि करौली की रोडवेज डिपो को बंद कर दिया था, इसे बजट में फिर से चालू किया जाना चाहिए। जिला वैश्य सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के उपाध्यक्ष रिद्धीचंद बंसल ने औद्योगिक विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि करौली में खनन व्यवसाय तथा रीको को विकसित करना होगा, तब ही जिले का विकास संभव है। हरिसिंह बैरवा ने ग्रामीण क्षेत्र में बिजली, पानी, अरविन्द राय, घनश्याम लोघा ने खान मजदूरों के लिए विशेष बजट. राजकुमार ने रोजगार परक शिक्षा, शिवा एकेडमी स्कूल के निदेशक सुधीर नायर ने पांचना बांध को स्वच्छ तथा भद्रावती नदी को बचाने के लिए प्रोजेक्ट की मंजूरी की बात कही।