28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

100 की रफ्तार से दौड़ रही बोलेरो ने माता के भक्तों पर बरपाया कहर, सात को रौंदा, मौत

मन्नत पूरी होने पर माता के ध्वज चढ़ाने जा रहे बीस सदस्यों के एक परिवार पर आज तड़के एक बोलेरो काल बनकर टूटी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 27 Sep 2017, 9:50 AM IST

dholpur accident

जयपुर। मन्नत पूरी होने पर माता के ध्वज चढ़ाने जा रहे बीस सदस्यों के एक परिवार पर आज तड़के एक बोलेरो काल बनकर टूटी। हवा की रफ्तार से दौड़ रही बोलेरो ने पहले तो एक पदयात्री को कुचला। बाद में जब ध्वज का डंडा बोलेरो में फंसा तो बोलेरो बेकाबू हो गई और उसने आगे चल रहे सभी पदयात्रियों को कुचल दिया।

हादसे में चार की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा धौलपुर के सरमथुरा थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे में घायल दस से भी ज्यादा लोगों में से पांच की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का करौली जिला अस्पताल में इलाज जारी है। काल बनी बोलेरो को सरमथुरा थाना पुलिस ने जब्त किया है और चालक को भी हिरासत में ले लिया है।


माता के जयकारे लगाते हुए जा रहा था पूरा परिवार कि काल बनकर आई बोलेरो
सरमथुरा थाना पुलिस ने बताया कि आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे से चार बजे के बीच यह हादसा हुआ। दरअसल जिले में स्थित बेरावास गांव मंे रहने वाले परिवार के बीस से भी ज्यादा सदस्य कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित बिलोनी माता के दर्शन करने जा रहे थे। परिवार के सभी सदस्य पैदल माता के जयकारे करते हुए मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। आज तड़के चार बजे करीब सभी पदयात्री सरमथुरा थाना क्षेत्र में हाइवे पर एक चाय की थड़ी पर आकर ठहरे। कुछ यात्री खड़े रहे और कुछ थड़ी के पास ही बैठ गए।

परिवार के ही एक सदस्य के हाथ में माता को चढ़ाया जाने वाला ध्वज भी था। इसी दौरान दूर से एक तेज रफ्तार बोलेरो आते दिखाई दी। कोई कुछ समय पाता इससे पहले ही बोलेरो ने थड़ी पर बैठे एक पद यात्री को रौंद डाला। इस पर भी बोलेरो नहीं थमी। बोलेरो से बचने के लिए मची भगदड़ के दौरान अचानक धवज का डंड़ा बोलेरो में जा फंसा। उसके बाद बेकाबू हुई बोलेरो ने जो कोहराम मचाया कि सात की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि चार ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया और तीन की अस्पताल में मौत हो गई।

चीख-पुकार और खून के बीच मदद को आए लोग
हादसा इतना भयानक था कि वहां से गुजर रहे अन्य लोगों का कलेजा मुंह को आ गया। हाइवे पर जो भी वाहन गुजरा उसने मदद जरुर की। पुलिस और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस एवं निजी वाहनों की मदद से घायलों को धौलपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां से सभी कुछ को गंभीर हालत में करौली रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल लोगों मं से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि बोलेरो जब्त की गई है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मौके पर मृतकों के अवशेषों को जैसे-तैसे समेटकर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।