
हिण्डौन सिटी। सूरौठ ग्राम पंचायत की ओर से सफाई व्यवस्था को लेकर नियुक्त सुपर वाईजर के साथ कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे सुपरवाईजर के सिर में गहरी चोट आई है। वहीं बीच बचाव करने आये परिवार के लोग भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। इसी के साथ दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए है।
नालियों की सफाई को लेकर गाली गलौच
घायल महेंद्र वाल्मीकि ने बताया कि वह ग्रापंचायत में ठेके पर सफाई सुपरवाइजर है। सोमवार सुबह वह सूरौठ कस्बे में सफाई कार्य करा रहा था। इस दौरान नालियों की सफाई को लेकर वहीं के कुछ लोग उसके साथ गाली गलौच करने लगे। विवाद बढऩे लगा और एक पक्ष के लोग धारदार हथियार लेकर आए और सुपरवाइजर पर हमला करना शुरू कर दिया। इस मामले में एक पक्ष द्वारा सूरौठ पुलिस थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इधर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों पक्षों में वर्षों से रंजिश है। इसी के चलते सुबह दोनों पक्षों में परस्पर झगड़ा व मारपीट हो गई।
वहीं इधर... घर में मां-बेटी पर चाकू से हमला, बेटी की मौत
जयपुर में नागतलाई स्थित जेडीए क्वार्टर कॉलोनी में रविवार शाम एक युवक ने घर में घुसकर मां-बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें निशक्त खुशनसीवा (21) तथा उसकी मां अख्तरी बानो (45) गंभीर घायल हो गई। मां की चीख सुन 13 वर्षीय बेटा आसिफ बचाने आया तो हमलावर ने उस पर भी हमले का प्रयास किया, लेकिन आसिफ ने छत पर भागकर जान बचाई । हमलावर घर से निकले तो वह सडक़ पर पहुंचकर मदद के लिए चिल्लाने लगा। इस पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने पीछा कर आरएएसी पांचवी बटालियन के पास हमलावर को पकड़ लिया। हमलावर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शक्ति कॉलोनी निवासी शकील खान है। इधर, लहूलुहान मां-बेटी को लोगों ने एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने खुशनसीवा को मृत घोषित कर दिया।
ताबड़तोड़ वार
अस्पताल में अख्तरी बानो ने बताया कि शाम 6 बजे दो युवक घर में आए। एक घर के गेट पर खड़ा हो गया। जबकि दूसरा चाकू लेकर अंदर आ गया और अचानक बेटी पर ताबड़तोड़ चाकू मारने लगा। वह बचाने लगी तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने मां-बेटी के गले को चाकू से चीर दिया। हाथ, पेट और छाती पर करीब आधा दर्जन से अधिक चाकू से वार किए। पीडि़ता और परिजनों ने बताया कि हमलावर को जानते नहीं है।
Updated on:
03 Sept 2018 03:15 pm
Published on:
03 Sept 2018 01:09 pm
